{"_id":"6251d598acd27546522be109","slug":"animal-husband-attacked-miscreants-ran-away-with-20-goats-sonipat-news-rtk6434702113","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुपालक पर हमला, 20 बकरी लेकर भागे बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशुपालक पर हमला, 20 बकरी लेकर भागे बदमाश
विज्ञापन
राई। गांव सेवली के पास बणी (जंगल) में बकरी चराने गए पशुपालक पर हमला कर छह-सात बदमाश उसके हाथ-पैर बांधकर 20 बकरी लूट ले गए। पशुपालक के परिजन उसे तलाश करते हुए बणी में पहुंचे तो उसे बंधन मुक्त कर सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर कर दिया। परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव सेवली निवासी बुजुर्ग उमेद ने राई थाना पुलिस को बताया कि वह डेढ़ दशक से बकरी पालन कर रहा है। वह शुक्रवार दोपहर 40 बकरी लेकर चराने के लिए गांव के बाहर बणी में गया था। वह बणी में बैठा था कि अचानक छह-सात युवक वहां पहुंचे। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता युवकों ने उसे बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। पीटने के बाद युवकों ने उसके हाथ-पैर परना (कपड़ा) लेकर बांध दिए। जिसके बाद वह उसकी 20 बकरी लूटकर मौके से पैदल ही भाग गए। उसके परिजन खेतों की तरफ आए तो उसके बेटे सुशील व अन्य ने उसे बंधन मुक्त किया। उसके घायल होने के चलते वह उसे लेकर सामान्य अस्पताल में पहुंचे। जहां चिकित्सक ने खानपुर रेफर कर दिया। उसे परिजनों ने सोनीपत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना के बाद रात को अस्पताल पहुंची राई थाना पुलिस ने बुजुर्ग के बयान पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव सेवली में पशुपालक से हुई लूट की वारदात से तीन दिन पहले जटौला के पशुपालक के 18 बकरे-बकरी व मेमने चोरी किए गए थे। पशुपालक धर्मपाल पानी पीने गया तो पीछे से सफेद रंग की गाड़ी में आए युवक उसके बकरे-बकरी व मेमने चोरी कर ले गए थे। खरखौदा थाना पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज किया था।
वर्जन
पशुपालक ने हमला करने के बाद उसे बांधकर 20 बकरी ले जाने की शिकायत दी है। जिस पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। बदमाशों का पता लगाया जा रहा है। इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी राई