{"_id":"68cdbe92a33ac2ca15019588","slug":"anils-network-has-spread-to-other-states-sonipat-news-c-197-1-snp1001-142572-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: दूसरे राज्यों तक फैला है अनिल का नेटवर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: दूसरे राज्यों तक फैला है अनिल का नेटवर्क
Sat, 20 Sep 2025 02:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 20 Sep 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। बरेली में फिल्म अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर फायरिंग मामले में गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा का नाम सामने आया है। सोनीपत में इन गैंगस्टरों का नेटवर्क कितना मजबूत है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस प्रकरण में अब तक जिले के दो बदमाशों के नाम सामने आ चुके हैं। इनमें एक बदमाश अरुण दो दिन पहले मुठभेड़ में मारा गया था। अब बड़ी कोतवाली क्षेत्र के गांव राजपुर निवासी अनिल को गिरफ्तार किया गया है।
इस मामले में अनिल की गिरफ्तारी के बाद उसके गांव के लोग भी सन्न हैं। हालांकि उसकी दहशत को लेकर कोई खुलकर बोलने को तैयार नहीं हैं। जांच में अनिल की जो आपराधिक पृष्ठभूमि निकलकर सामने आई है, उसके अनुसार वह नशे के कारोबार से जुड़ा है।
हरियाणा के अलावा बिहार में भी वह अवैध शराब की तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। अनिल शहर में एक बाइक गैराज चलाता है। गैराज पर ही अकसर अरुण का आना जाना रहता था। पुलिस का कहना है कि अनिल के आपराधिक रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है। अभी सिर्फ शराब तस्करी में उसके लिप्त होने का मामला सामने आया है।