फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Anger expressed against PWD Minister and administration over dilapidated roads

Sonipat News: खस्ताहाल सड़कों को लेकर पीडब्ल्यूडी मंत्री व प्रशासन के खिलाफ जताया रोष

Sat, 08 Mar 2025 01:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Anger expressed against PWD Minister and administration over dilapidated roads
फोटो 02- सोनीपत के गांव किलोहड़द में खस्ताहाल सड़क पर बैठकर हवन कर रोष जताते जिला पार्षद संजय ब
सोनीपत। गांव किलोहड़द में करीब 1.27 अरब से निर्माणाधीन भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) के पास ग्रामीणों ने खस्ताहाल सड़क पर हवन कर लोक निर्माण विभाग व प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने गड्ढों में बैठकर लोक निर्माण विभाग के मंत्री रणबीर गंगवा व प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण की मांग की। ग्रामीणों ने हवन कर अग्नि में प्रसाद अर्पित कर लोगों के हित में कार्य करवाने की कामना की।
विज्ञापन

जिला पार्षद संजय बड़वासनी, ग्रामीण जगमाल, सुंदर, सतबीर, राजेश, कुलदीप, रमेश व जगदीश ने कहा कि गांव बड़वासनी से माहरा रोड व गांव हुल्लाहेड़ी से किलोहड़द रोड बिल्कुल खस्ताहाल हो चुका है। सड़क पर कई जगह बड़े गड्ढे बने हुए हैं। कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर सड़क निर्माण की मांग की गई है, इसके बावजूद उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। खस्ताहाल सड़क के कारण दुर्घटनाएं होने का अंदेशा बना रहता है। वाहन चालकों व ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है। सड़कों को करीब तीन साल पहले बनाया गया था। वक्त के साथ सड़कें उखड़कर बिखर चुकी हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार व अधिकारियों की मिलीभगत से पहले भी सड़क निर्माण में निम्न सामग्री का प्रयोग किया गया, तभी यह सड़कें जल्द उखड़ चुकी हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि सड़कों के निर्माण में जनता के खून-पसीने की कमाई का पैसा लगता है, इसका इस्तेमाल ठीक होना चाहिए। भ्रष्टाचार पर रोक लगाई जाए। उन्होंने प्रशासन को चेताया कि अगर पांच दिन के अंदर खस्ताहाल सड़कों का सुधार नहीं करवाया गया तो ग्रामीण विभाग के कार्यालय का घेराव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
खस्ताहाल गांव बड़वासनी से माहरा व हुल्लाहेड़ी से किलोहड़द रोड को लेकर ठेकेदार को पत्र लिखा गया है। विभाग ने करीब तीन साल पहले ही सड़कों का निर्माण करवाया है। पहले सर्द मौसम के चलते सड़कों की मरम्मत नहीं हो पाई थी। ठेकेदार ने आश्वासन दिया है कि करीब 20 दिन में सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
-राकेश कुमार, उपमंडल अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed