फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Anganwadi workers and helpers took out a procession, arrested

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने जुलूस निकाल दी गिरफ्तारी

Thu, 13 Jan 2022 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers and helpers took out a procession, arrested
सोनीपत। 35 दिन से लगातार हड़ताल कर रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने बुधवार को लघु सचिवालय परिसर में जेल भरो आंदोलन कर अपनी गिरफ्तारी दी। इससे पहले उन्होंने मांगों का लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। पुलिस 907 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन में ले गई। जहां पर तहसीलदार मनोज ने उनकी जमानत ली।
विज्ञापन

बुधवार को जेल भरो आंदोलन को लेकर सुबह से ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं लघु सचिवालय में एकत्रित होना शुरू हो गई थीं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के जेल भरो आंदोलन का नेतृत्व कर्मचारी नेताओं ने किया। जेल भरो आंदोलन में शामिल होने के लिए जिलेभर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं पहुंचीं। भीड़ के चलते लघु सचिवालय के बाहर भी जाम की स्थिति बनी रही। किसी भी घटना से निपटने के लिए पुलिस बल पहले से तैनात रहा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। दोपहर बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने गिरफ्तारी दी, इसके बाद इन्हें पुलिस की गाड़ियों में बैठाकर पुलिस लाइन में ले जाया गया। कर्मचारी नेताओं ने सरकार पर वादाखिलाफी के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 में मुख्यमंत्री ने यूनियनों के साथ समझौता किया था, इसके बावजूद आज तक उस समझौते को लागू नहीं किया गया। जिस कारण 8 दिसंबर 2021 से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं की हड़ताल जारी है, लेकिन सरकार उनकी मांगों का समाधान करने की बजाय नोटिस देकर उन पर दबाव बनाने में लगी है। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में नहीं करवाई गई पानी की व्यवस्था
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं के प्रस्तावित जेल भरो आंदोलन के दौरान पीने के पानी की व्यवस्था तक नहीं थी। सीटू के जिला प्रधान आनंद शर्मा ने बताया कि 5 जनवरी को ही प्रशासन को अवगत करवाया गया था कि जिले में 12 जनवरी को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं गिरफ्तारियां देंगी। इसी वजह से धरनास्थल पर पीने के पानी, बसों तथा बैठने की व्यवस्था की जाए, लेकिन इनमें से कोई भी व्यवस्था नहीं गई थी। पीने का पानी भी 3 घंटे बाद पहुंचा। वहीं सभी प्रदर्शनकारियों को जमीन पर ही बैठना पड़ा। इसके अलावा पुलिस विभाग की बसों की संख्या भी कम थी। जिससे अस्थायी जेल से प्रदर्शन स्थल तक कई चक्कर लगाने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह हैं मांगें
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को वर्कर मानते हुए न्यूनतम वेतन दिया जाए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2018 में पूरे देश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए 1500 रुपये, सहायिका के लिए 750 रुपये बढ़ोतरी की थी, जिसे हरियाणा में लागू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed