{"_id":"624de8f7110a343cd53902ca","slug":"anganwadi-workers-and-helpers-end-their-strike-after-120-days-sonipat-news-rtk643184619","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने 120 दिन बाद धरना समाप्त किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने 120 दिन बाद धरना समाप्त किया
विज्ञापन
हड़ताल खत्म करने के बाद लघु सचिवालय से जुलूस निकाल कर जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय पर जातीं आ
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लघु सचिवालय परिसर में 120 दिन से आंदोलन कर रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने धरना समाप्त कर दिया। इसके बाद वह लघु सचिवालय से लेकर महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय पर पहुंची। वहां पर उन्होंने कार्यक्रम अधिकारी प्रवीण कुमारी से मुलाकात कर ड्यूटी पर वापस आने का पत्र सौंपा।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया कि विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल कमेटी के पदाधिकारियों की 4 अप्रैल को वार्ता हुई थी। बैठक में संयुक्त निदेशक राजबाला कटारिया ने प्रतिनिधिमंडल के समक्ष स्पष्ट किया कि विभाग की ओर से सभी बर्खास्त कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं की सेवाएं बहाल की जाएगी और कोई भी प्रताड़ना कार्यवाही नहीं की जाएगी। साथ ही 12 मार्च को मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी. उमाशंकर की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिन मांगों पर जो सहमति बनी थी, उन्हें भी लागू किया जाएगा। सरकार व विभाग द्वारा दिए गए आश्वासनों पर संयुक्त तालमेल कमेटी ने 8 दिसंबर, 2021 से प्रदेश में चल रही हड़ताल को स्थगित करने का निर्णय लिया है। इस दौरान सीटू के जिला प्रधान आनंद शर्मा, सचिव सुनीता, एआईयूटीयूसी के उपाध्यक्ष ईश्वर राठी, सचिव हरि प्रकाश, श्रद्धानंद सोलंकी, ब्रह्म सिंह दहिया, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के उपाध्यक्ष शीलकराम मलिक, सचिव जयभगवान दहिया, नफे सिंह मलिक, यूनियन नेता गीता नागर, उषा रानी, सोना देवी, सुनीता, कविता आदि मौजूद रहे।
प्रदर्शन के बाद हुआ चुनाव, सोना देवी बनाई प्रधान
धरनास्थल पर सीटू से संबंधित आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर यूनियन की जिला स्तरीय कमेटी का चुनाव किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से प्रधान पद पर सोना देवी, सचिव गीता नागर, कोषाध्यक्ष बाला देवी, वरिष्ठ उप प्रधान उषा रानी, उप प्रधान निर्मला व सुशीला, सह सचिव शकुंतला व मंजू, संगठन सचिव सुनीता व सुमन, कविता को ऑडिटर कविता चुना गया। साथ ही संतोष, सुषमा रानी, अंजू, सुशीला, बबीता को कमेटी सदस्य चुना गया। कमेटी का चुनाव सीटू के जिला प्रधान आनंद शर्मा, सचिव सुनीता, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के उपाध्यक्ष शीलकराम मलिक की देखरेख में संपन्न हुआ।