फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   An innocent child coming to his maternal home was crushed by a vehicle, he lost his life.

Sonipat News: ननिहाल आए मासूम को वाहन ने कुचला, गई जान

Wed, 28 Feb 2024 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 28 Feb 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
An innocent child coming to his maternal home was crushed by a vehicle, he lost his life.
सोनीपत। गांव शामाबाद में अपने ननिहाल आए साढ़े तीन साल के एक बच्चे का टाटा-एस ने टक्कर मार दी। मासूम गली में खेल रहा था। घायल मासूम को अस्पताल ले जाया गया। रोहतक पीजीआई में ले जाने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सेक्टर-27 थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


दिल्ली के करावल नगर स्थित शहीद भगत सिंह कॉलोनी निवासी बिल्लू ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि उनकी शादी वर्ष 2000 में सोनीपत के गांव शामाबाद निवासी सीता देवी के साथ हुई थी। शादी के बाद उन्हें तीन बेटे पवन (17), हिमांशु (8) व साढ़े तीन वर्ष का दिनेश उर्फ सूरज है। सीता तीनों बेटों के साथ 25 फरवरी को दिल्ली से सोनीपत शामाबाद में मायके आई थी। इस दौरान वह भी मंगलवार को सुबह अपने बच्चों व पत्नी को लेने के लिए सोनीपत आए थे। बिल्लू ने बताया कि उनका साढ़े तीन साल का बेटा दिनेश उर्फ सूरज गली में खेल रहा था। वह पत्नी सीता व साले सोनू के साथ घर के बाहर खड़े थे। इसी बीच एक वाहन गली में तेज गति से आया और उनकी आंखों के सामने सूरज को टक्कर मार दी। बेटे को सिर में चोट लगी। चालक की पहचान गांव चौहान जोशी निवासी मोहित के रूप में हुई।
विज्ञापन


वह अपने बेटे को लेकर अस्पताल में पहुंचे। जहां उनके बेटे को खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उपचार के बाद हालत गंभीर होने के चलते बच्चे को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। इसके बाद वह अपने बेटे को लेकर रोहतक पीजीआई ट्रामा सेंटर पहुंचे। वहां पर जांच के बाद चिकित्सक ने दिनेश उर्फ सूरज को मृत घोषित कर दिया।

28जेएनडी22: किसानों को प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण देते हुए डॉ. सुभाष। विज्ञप्ति।

28जेएनडी22: किसानों को प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण देते हुए डॉ. सुभाष। विज्ञप्ति।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed