फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   An exhibition was organized in memory of the Kakori martyrs.

Sonipat News: काकोरी बलिदानियों की स्मृति में प्रदर्शनी लगाई

Thu, 18 Dec 2025 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 18 Dec 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
An exhibition was organized in memory of the Kakori martyrs.
सोनपत। जन चेतना मंच गोहाना की ओर से काकोरी घटना के बलिदानियों की याद में बुधवार को तीन दिवसीय सांप्रदायिक सौहार्द प्रदर्शनी शुरू की गई। इसका शुभारंभ सुबह 10 बजे पुराना बस स्टैंड स्थित ब्रह्म भवन के सभागार में किया गया। इसका उद्घाटन वरिष्ठ अधिवक्ता इंद्रसिंह भनवाला के साथ अधिवक्ता वेद प्रकाश शर्मा ने किया।
विज्ञापन


प्रदर्शनी में काकोरी घटना के बलिदानी राजेंद्र नाथ लाहिड़ी, अशफाक उल्ला खान, ठाकुर रोशन सिंह और रामप्रसाद बिस्मिल के बलिदान को स्मरण किया गया।
मंच के संस्थापक डाॅ. सीडी शर्मा ने बताया कि राजेंद्र नाथ लाहिड़ी को 17 दिसंबर 1927 को गोंडा जेल में फांसी दी गई थी जबकि 19 दिसंबर 1927 को अशफाक उल्ला खां को फैजाबाद जेल, ठाकुर रोशन सिंह को इलाहाबाद जेल और रामप्रसाद बिस्मिल को गोरखपुर जेल में फांसी दी गई थी।
विज्ञापन

इस वर्ष प्रदर्शनी का कथ्य मानवता की मुक्ति के लिए श्रमिकों का संघर्ष रखा गया है। इस दौरान डाॅ. सुनीता त्यागी, रघुबीर विरोधिया, रमेश सैनी, सूरजभान चहल, अशोक कुमार, मदन अत्री, श्याम रैबारी, रामनिवास मेहरा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed