{"_id":"693885709be0df2bc8011e92","slug":"an-anti-encroachment-drive-was-conducted-on-gt-road-and-railway-road-to-remove-illegal-structuresan-anti-encroachment-drive-was-conducted-on-gt-road-and-railway-road-to-remove-illegal-structures-sonipat-news-c-197-1-snp1003-146484-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: जीटी रोड व रेलवे रोड पर अभियान चला हटवाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: जीटी रोड व रेलवे रोड पर अभियान चला हटवाया अतिक्रमण
विज्ञापन
फोटो 15: सोनीपत के गन्नौर में रेलवे रोड पर नगरपालिका कर्मियों के साथ अतिक्रमण हटवाते यातायात चौ
गन्नौर। शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए मंगलवार को यातायात पुलिस ने नगरपालिका के सफाई कर्मियों के साथ मिलकर अवैध रूप से रखे गए होर्डिंग्स को हटाने की कार्रवाई की। अभियान का नेतृत्व यातायात चौकी प्रभारी सोहन के नेतृत्व में चलाया गया। पुलिस ने जीटी रोड और रेलवे रोड पर दुकानों के बाहर लगे होर्डिंग्स जब्त कराए।
चौकी प्रभारी सोहन ने बताया कि शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यह अभियान चलाया है। उन्होंने कहा कि दुकानदारों की ओर से सड़क किनारे होर्डिंग्स और अन्य सामान रखना न केवल शहर के सौंदर्य को प्रभावित करता है, बल्कि यह जाम और दुर्घटनाओं का कारण भी बन सकता है।
उन्होंने रेलवे रोड स्थित मुख्य बाजार में अवैध रूप से पार्किंग करने वाले वाहन चालकों को भी चेतावनी देते हुए कहा कि अब से इस तरह की गलतियों को माफ नहीं करेंगे और भविष्य में कड़ी कार्रवाई करेंगे। पुलिस ने अपील की कि वह पार्किंग के लिए निर्धारित स्थानों का ही उपयोग करें।