फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Amit Sarohas name is not in the list of Dronacharya Award, disciples wrote a letter to the Sports Minister

Sonipat News: अमित सरोहा का द्रोणाचार्य अवाॅर्ड की सूची में नहीं नाम, शिष्यों ने खेल मंत्री को लिखा पत्र

Thu, 09 Jan 2025 10:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 09 Jan 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
Amit Sarohas name is not in the list of Dronacharya Award, disciples wrote a letter to the Sports Minister
फोटो 40: अमित सरोहा।
सोनीपत। खेल विभाग की तरफ से 2 जनवरी को खिलाड़ियों के लिए पुरस्कार देने की घोषणा करते हुए सूची जारी की थी। इसमें गांव बैंयापुर के पैरालंपियन अर्जुन अवार्डी अमित सरोहा का नाम द्रोणाचार्य अवार्ड के लिए शामिल नहीं था। इसको लेकर उनके शिष्यों ने खेल मंत्री को इस बारे में पत्र लिखा है।
विज्ञापन

अमित सरोहा लगातार चार बार पैरालिंपिक में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वह साई (भारतीय खेल प्राधिकरण) के प्रशिक्षक भी हैं और कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी उनसे प्रशिक्षण ले चुके हैं। ऐसे में उनके लिए पेरिस पैरालिंपिक के स्वर्ण पदक विजेता धर्मवीर नैन की अगुवाई में पैरा एथलीटों ने केंद्रीय खेल मंत्री को पत्र लिखकर मिलने का समय मांगा है। पैरा एथलीटों ने बताया कि वे केंद्रीय खेलमंत्री से मिलकर उनकी उपलब्धियों के आधार पर अमित सरोहा को द्रोणाचार्य अवार्ड देने की मांग उठाएंगे। धर्मवीर नैन ने केंद्रीय खेलमंत्री मनसुख मांडविया और साई के डीजी को पत्र लिखकर मिलने का समय मांगा है।
विज्ञापन

पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता तक अमित सरोहा के शिष्य
धर्मबीर नैन ने बताया कि अमित सरोहा पिछले 15 साल से सक्रिय एथलीट हैं। साथ ही वह अन्य पैरा खिलाड़ियों को तराशते है। अमित सरोहा ने देश में क्लब थ्रो की शुरुआत की थी। उन्होंने बताया कि अमित सरोहा ने हिसार की एकता भ्याण, हन्नी और रोहित को प्रशिक्षण दिया। जिससे खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि सूचि में अमित सरोहा का नाम न होने का कारण एक सक्रिय एथलीट होने के कारण शामिल नहीं किया गया, लेकिन कहीं पर पर ऐसा प्रावधान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैरालंपिक अमित सरोहा ने बताया कि मैं सक्रिय एथलीट के साथ ही देश की अन्य प्रतिभाओं को तराश रहा हूं। मेरे शिष्य धर्मवीर नैन, एकता भ्याण, हन्नी और रोहित ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। धर्मवीर ने तो पेरिस पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने बताया कि वह बस अपना काम कर रहे हैं। द्रोणाचार्य अवार्ड देना या न देना मंत्रालय का काम है।


----------
- अमित सरोहा की उपलब्धियों को देखते हुए उनका नाम द्रोणाचार्य अवार्ड के लिए भेजा गया था। कमेटी का काम सिर्फ नामों की सिफारिश करना ही था। नामों को अंतिम रूप देना खेल मंत्रालय का काम था। किसे अवाॅर्ड देना है, किसे नहीं, यह केंद्रीय खेल मंत्रालय की तरफ से ही तय किया गया है।
-गिरीराज सिंह, खेल पुरस्कारों के लिए गठित चयन समिति के सदस्य

फोटो 40: अमित सरोहा।

फोटो 40: अमित सरोहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed