फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Amit Saroha and Gauri Sheoran became youth icon of Election Commission

अमित सरोहा और गौरी श्योराण बनीं निर्वाचन आयोग की यूथ आइकन

Sat, 18 Jun 2022 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Amit Saroha and Gauri Sheoran became youth icon of Election Commission
सोनीपत। पैरालंपियन अमित सरोहा और अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज गौरी श्योराण को प्रदेश निर्वाचन आयोग ने एक साल के लिए यूथ आइकन बनाया है। दोनों खिलाड़ी चुनाव आयोग की तरफ से मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए चलाए जा रहे जागरूकता अभियान में अपना योगदान देंगे। दोनों खिलाड़ियों ने मतदाताओं से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की है।
विज्ञापन

हरियाणा निर्वाचन आयोग की तरफ से सोनीपत के गांव बैंयापुर निवासी अमित सरोहा व चंडीगढ़ के सेक्टर-7बी निवासी गौरी श्योराण को एक वर्ष के लिए चुनाव प्रचार व जागरूकता के लिए प्रदेश का यूथ आइकन बनाया गया है। चुनाव आयोग का ध्यान युवा व महिला मतदाताओं पर है। युवा व महिला वर्ग चुनाव में मतदान के प्रति ज्यादा उदासीन रहता है। ऐसे में इस वर्ग को मतदान केंद्र तक पहुंचाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

गांव बैंयापुर निवासी अर्जुन अवॉर्डी अमित सरोहा अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 21 से ज्यादा और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 19 पदक हासिल कर चुके हैं। सड़क दुर्घटना में दिव्यांग होने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और कड़ी मेहनत व जुनून से नई बुलंदियां हासिल की। उन्होंने दो एशियन रिकॉर्ड डिस्कस थ्रो और क्लब थ्रो में बनाए हैं। वह पैरालंपिक में तीन बार देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज गौरी श्योराण विश्व विश्वविद्यालय चैंपियन, विश्व चैंपियनशिप, विश्व कप, एशियाई चैंपियनशिप और दक्षिण एशियाई खेलों में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीत चुकी हैं। उन्होंने 35 अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लेकर 26 पदक जीते हैं। साथ ही 108 राष्ट्रीय और अन्य पदक भी जीत चुकी है। उन्होंने बेंगलूरू में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में स्वर्ण पदक जीता है। गौरी श्योराण वर्ष 2018 से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, भारत सरकार की ब्रांड एंबेसडर हैं। अपनी उपलब्धियों के चलते वह देश की महिला शूटिंग टीम में टॉप लिस्ट पर शुमार हैं। कोरोना महामारी में रिपब्लिक ऑफ घाना की ओर से भी उन्हें ऑनलाइन अवार्ड दिया जा चुका है। यह अवॉर्ड नई दिल्ली में घाना के उच्चायुक्त माइकल एएनएन ओक्वेय एस्क ने ऑनलाइन दिया था। उनके पिता आईएएस अधिकारी जगदीप श्योराण हैं। वह फिलहाल खादी ग्राम उद्योग में सीईओ के पद पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed