फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Ambulance vehicles in NCR will be electric, changes will also do in generators

प्रदूषण कम करने की योजना: NCR में एंबुलेंस वाहन होंगे इलेक्ट्रिक, जनरेटरों में भी होगा बदालव

Thu, 27 Oct 2022 08:01 AM IST
भूपेंद्र सिंह प्रदीप कौशिक, संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
प्रदीप कौशिक, संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 27 Oct 2022 08:01 AM IST
सार

NCR के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में रखे जनरेटर और एंबुलेंस में बदलाव किया जाएगा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से बजट जारी किया जाएगा। एंबुलेंस को इलेक्ट्रिक वाहन में तब्दील किया जाएगा। प्रदूषण कम करने के लिए जनरेटर में विशेष उपकरण लगाया जाएगा। 

विज्ञापन
Ambulance vehicles in NCR will be electric, changes will also do in generators
सोनीपत के नागरिक अस्पताल परिसर में खड़ी एंबुलेंस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से प्रदूषण कम करने के लिए पहल शुरू कर दी गई है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में प्रदेश के 14 जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में रखे जनरेटर और एंबुलेंस में बदलाव की योजना है। प्रदूषण कम करने के लिए एंबुलेंस को इलेक्ट्रिक वाहन में तब्दील किया जाएगा। साथ ही जेनरेटरों में रेट्रोफिट उत्सर्जन नियंत्रण उपकरण लगाया जाएगा। इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से सभी सिविल सर्जन को निर्देश जारी कर 28 अक्तूबर तक रिपोर्ट मांगी गई है। 
विज्ञापन


सभी सरकारी अस्पताल व सामुदायिक केंद्रों में जनरेटरों की सुविधा है। बिजली गुल होने के बाद मरीजों की सुविधा के लिए इन जनरेटरों का इस्तेमाल किया जाता है। डीजल जनरेटरों से निकलने वाले धुएं से होने वाले प्रदूषण को देखते हुए केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने रेट्रोफिट उत्सर्जन नियंत्रण उपकरण लगाने का निर्णय लिया है। साथ ही सभी एंबुलेंसों को इलेक्ट्रिक वाहनों में तब्दील किया जाएगा। इसको लेकर बोर्ड की ओर से इन प्रक्रिया को शुरू करने के लिए कदम उठाया गया है।  
विज्ञापन


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने पिछले सप्ताह सोनीपत, पानीपत, करनाल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, झज्जर, रोहतक, चरखी दादरी, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, जींद के सिविल सर्जनों के अलावा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस दौरान सभी जनरेटरों व एंबुलेंस का डाटा मांगा गया था। इसको लेकर सभी सिविल सर्जनों की तरफ से अपने-अपने जिले के अस्पतालों में रखे जनरेटरों व एंबुलेंस का डाटा 28 अक्तूबर तक भेजा जाना है। एंबुलेंस के इलेक्ट्रिक वाहन में तब्दील होने के बाद पेट्रोल व डीजल से छुटकारा मिलेगा।  

अस्पतालों में होगी चार्जिंग स्टेशनों की सुविधा
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से एक अक्तूबर से ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) लागू हो चुका है। अब बोर्ड की तरफ से एनसीआर के सभी सरकारी अस्पतालों में रखे जनरेटर से होने वाले प्रदूषण को कम करने व एंबुलेंस को इलेक्ट्रिक वाहन में तब्दील करने की योजना है। बोर्ड के पास डाटा उपलब्ध होने के बाद बजट का आंकलन किया जाएगा। एंबुलेंस को चार्ज कराने के लिए सभी अस्पतालों में चार्जिंग स्टेशनों की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।   

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सभी जनरेटर व एंबुलेंस का डाटा मांगा है। सोनीपत में 36 एंबुलेंस व 11 जनरेटर हैं। 28 अक्तूबर तक एनसीआर के सभी जिलों के स्वास्थ्य अधिकारियों को डाटा भेजना है। प्रदूषण कम करने के उद्देश्य से बोर्ड की ओर से जनरेटरों में रेट्रोफिट उत्सर्जन नियंत्रण उपकरण लगाया जाएगा। साथ ही एंबुलेंस को इलेक्ट्रिक वाहन में बदला जाएगा। इसमें से कितनी एंबुलेंस इलेक्ट्रिक होंगी और कितने जनरेटर में उपकरण लगेगा यह निर्णय केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से लिया जाएगा।- डॉ. जयकिशोर, सिविल सर्जन  


एंबुलेंस को इलेक्ट्रिक वाहन में बदलने व डीजल जनरेटरों में रेट्रोफिट उत्सर्जन नियंत्रण उपकरण लगाने के लिए केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कदम उठाया है। डाटा उपलब्ध होने के बाद बोर्ड टेंडर आवंटित करेगा। इसके बाद धरातल पर काम शुरू कर दिया जाएगा। - रविंद्र यादव, उपमंडल अभियंता राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed