{"_id":"61e2fa57290c826eca78023c","slug":"ambedkar-law-university-signed-a-contract-with-the-university-of-new-zealand","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: न्यूजीलैंड विवि से आंबेडकर विधि विवि ने किया अनुबंध, विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ाने की पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: न्यूजीलैंड विवि से आंबेडकर विधि विवि ने किया अनुबंध, विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ाने की पहल
Sat, 15 Jan 2022 10:16 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 15 Jan 2022 10:16 PM IST
सार
राष्ट्रीय स्तर ही नहीं विश्व पटल पर भी डॉ. बीआर आंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय ने पहचान बनाई है। कुलपति प्रो मेहरा ने कहा कि प्रदेश का एक मात्र विधि विश्वविद्यालय है जो राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बच्चों में अनुसंधान, अंतरराष्ट्रीय लॉ की समझ विकसित कर रहा है।
विज्ञापन
प्रो. विनय कपूर मेहरा, कुलपति, डॉ. बीआर आंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, सोनीपत।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत स्थित डॉ. बीआर आंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय स्तर ही नहीं विश्व पटल पर भी पहचान बनाई है। वाइकाटो विश्वविद्यालय, न्यूजीलैंड के विधि विभाग से डॉ. बीआर आंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के बीच ऑनलाइन माध्यम से अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक अनुबंध हुआ है। वाइकाटो विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नेल क्विगली और डॉ. बीआर आंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. विनय कपूर मेहरा ने अनुबंध पर ऑनलाइन डिजिटल हस्ताक्षर कर अनुबंध प्रक्रिया को पूरा किया।
विज्ञापन
कुलपति मेहरा ने बताया कि विवि के अंतरराष्ट्रीय विकास को बढ़ावा देने, विद्यार्थियों की अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने, विश्वविद्यालय शैक्षणिक भागीदारी विकसित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय अनुसंधान संस्थानों और विश्वविद्यालयों के साथ सक्रिय रूप से काम कर रहा है।
विज्ञापन
सांस्कृतिक, कलात्मक और शैक्षणिक आदान-प्रदान, छात्र विनिमय और अन्य संबंधित मामलों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध स्थापित कर विश्वविद्यालय ने विश्व पटल पर समझौता हस्ताक्षर कर पहचान बनाई है। दोनों संस्थान अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक छात्रवृत्ति और अनुसंधान को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। यह अनुबंध पारस्परिक सम्मान और अंतरराष्ट्रीय जुड़ाव के सिद्धांतों के आधार पर संबंध विकसित करने के लिए दोनों संस्थाएं ने सहमति निर्धारित की।
विज्ञापन
अनुसंधान, प्रबंधन और शिक्षण कर्मचारियों के लिए अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से अनुबंध किया गया। इस अनुबंध से अनुसंधान, प्रकाशनों, अकादमिक शिक्षण संसाधनों और सामान्य रुचि की अन्य सामग्रियों का आदान-प्रदान किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाली संगोष्ठियां, व्याख्यान, कार्यशालाओं और सम्मेलनों सहित संयुक्त गतिविधियों में दोनों संस्थाओं के छात्र-छात्राएं भाग ले सकेंगे।
प्रो. मेहरा ने बताया कि विश्वविद्यालय ने अब तक 11 संस्थानों से अनुबंध किया है। एमओयू से विद्यार्थियों को शैक्षणिक गतिविधियों का फायदा मिला है। प्रदेश का एक मात्र ऐसा विधि विश्वविद्यालय है जो राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संस्थानों से एमओयू करके बच्चों में अनुसंधान, अंतरराष्ट्रीय लॉ की समझ विकसित कर रहा है।
वाइकाटो विश्वविद्यालय, न्यूजीलैंड के कुलपति प्रो. नेल क्विगली ने बताया कि भारत में जाकर हमारे विद्यार्थी को अनुसंधान व शैक्षणिक गतिविधियों के साथ वहां की संस्कृति भी सीखने को मिलेगी। दोनों संस्थान समझौता ज्ञापन की सभी शर्तों पर कार्य करेंगे।