फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Amandeep, AEE in BRO, secured 731st rank in UPSC exam

Sonipat News: बीआरओ में एईई अमनदीप ने यूपीएससी परीक्षा में हासिल किया 731वां रैंक

Sat, 07 Mar 2026 01:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Amandeep, AEE in BRO, secured 731st rank in UPSC exam
फोटो : अमनदीप। - फोटो : 1
- अरुणाचल प्रदेश में बीआरओ में एईई पद पर कार्यरत हैं अमनदीप
विज्ञापन


- पिता सिंचाई विभाग पानीपत में एसडीओ के पद पर दे रहे हैं सेवाएं



संवाद न्यूज एजेंसी

सोनीपत। गांव मुरथल हाल हरिनगर निवासी अमनदीप ने संघ लोक सेवा आयोग की सीएसई परीक्षा में 731वां रैंक हासिल किया है। वर्तमान में अमन सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) में सहायक कार्यकारी अभियंता (एईई) के पद पर अरुणाचल में कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय परिवार को दिया। दादा सुल्तान सिंह को अपना रोल मॉडल बताया। अमन ने बताया कि उनका यह तीसरा प्रयास था।

अमनदीप के पिता सतीश कुमार सिंचाई विभाग पानीपत में उपमंडल अभियंता (एसडीओ) के पद पर कार्यरत हैं और माता सुशीला गृहिणी हैं। अमनदीप तीन बहन- भाइयों में सबसे बड़े हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा मुरथल से हुई। इसके बाद दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (डीटीयू) से डेयरी से बी.टेक किया। 2019 में आईईएस परीक्षा पास करने के बाद बीआरओ एईई में चयन हो गया था।
विज्ञापन

फिलहाल वह अरुणाचल प्रदेश में सहायक कार्यकारी अभियंता (एईई) के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्हें क्रिकेट व बैडमिंटन का शौक है। अमनदीप ने अपने दादा सुल्तान सिंह को रोल मॉडल बताया। उन्होंने बताया कि वह वायुसेना में सेवानिवृत्त थे। उनकी इच्छा थी कि वह अफसर बनकर समाज की सेवा करें। तीन साल पहले उनके दादा की सड़क हादसे में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दादा के सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने जमकर परिश्रम किया जिसकी बदौलत उन्हें सीएसई में 731वां स्थान मिला। उनके भाई गगनदीप दिल्ली में एक कंपनी में प्रोजेक्ट इंजीनियर है। बहन कविता ने दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल से बी.टेक किया है।

फोटो : अमनदीप।

फोटो : अमनदीप।- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed