फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Always stand by the truth and pave the way for well-being.

Sonipat News: हमेशा सत्य के साथ रहकर कल्याण का मार्ग प्रशस्त करें

Sun, 19 Jul 2026 05:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 19 Jul 2026 05:59 PM IST
विज्ञापन
Always stand by the truth and pave the way for well-being.
फोटो : साेनीपत के ​शिव मॉडर्न स्कूल में सत्संग के दौरान प्रवचन करते आध्यात्मिक गुरु योगी रविकां
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। आध्यात्मिक गुरु योगी रविकांत ने रविवार को शिव मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सत्संग किया। उन्होंने एक तरफ जहां जिज्ञासुओं को परम सत्ता तक पहुंचने के आवश्यक तत्वों का ज्ञान कराया तो वही उनके सवालों के जवाब देकर उनकी जिज्ञासाओं को शांति भी किया। सत्संग में हरियाणा के अलावा दिल्ली व अन्य राज्यों के श्रद्धालु भी पहुंचे थे।

उन्होंने ईमानदारी, सत्कर्म, सत्संग के अलावा सत्य, करुणा व मानवता पर चलने का सभी से आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जीवन में हमें कभी भी झूठ नहीं बोलना चाहिए, क्योंकि जिस काम के लिए हम झूठ बोल रहे हैं वह पहले भी होते रहे हैं और बाद में भी होते रहेंगे। इसलिए खुद को नीचे न गिरने दें और हमेशा सत्य के साथ रहकर अपने कल्याण का मार्ग प्रशस्त करें।
विज्ञापन

कितना हम अपने प्रति ईमानदार रहेंगे और सत्संग की बातों का अनुसरण करेंगे उतनी ही आसानी से हम आत्म कल्याण की तरफ आगे बढ़ सकेंगे। एक श्रद्धालु के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हमें दूसरों को समझने या समझने की कोशिश नहीं करनी, बल्कि खुद को समझना है और ईमानदारी से उसके लिए काम करना है। तभी हमारा आत्म कल्याण हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने श्रद्धालुओं का आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान अपनाने के रास्ते पर चलने का आह्वान करते हुए कहा कि इसके लिए जरूरी है कि हमें काम करना होगा और वह भी पूरी ईमानदारी से। दूसरों के सहारे रहकर हम मुक्ति को नहीं पा सकते, इसके लिए खुद को जानकर ही आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि ईमानदारी की राह पर चलना ही खुद को मुक्ति की राह पर ले जाना है जबकि बेईमानी हमें बंधनों में जकड़ती है।

झूठ और बेईमानी हमें बार-बार शरीर धारण करने के लिए मजबूर करती है। कार्यक्रम का संचालन सत्संग के आयोजक अजमेर सिंह ने किया।

फोटो : साेनीपत के शिव मॉडर्न स्कूल में सत्संग के दौरान प्रवचन करते आध्यात्मिक गुरु योगी रविकां

फोटो : साेनीपत के शिव मॉडर्न स्कूल में सत्संग के दौरान प्रवचन करते आध्यात्मिक गुरु योगी रविकां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed