फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Alleged harassment of those who helped in the farmers' movement, warning to block NH 44

किसान आंदोलन में मदद करने वालों के उत्पीड़न का आरोप, एनएच 44 जाम करने की चेतावनी

Wed, 23 Jun 2021 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Alleged harassment of those who helped in the farmers' movement, warning to block NH 44
किसान आंदोलन में मदद कराने वालों के पक्ष में बैठक करते संयुक्त मोर्चा के सदस्य व अन्य - फोटो : Sonipat
किसान आंदोलन में मदद करने वालों का सरकार पर उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाते हुए किसानों ने नेशनल हाईवे 44 को जाम करने की चेतावनी दी है। राई के ढाबा संचालक के कुरुक्षेत्र वाले ढाबे के आगे पत्थर के बड़े बैरिकेड लगवाए जाने के बाद संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्यों व अन्य ने बैठक करके चेतावनी दी और उन बैरिकेड को हटाने के लिए प्रशासन को 2 जुलाई तक का समय दिया है। वहीं 26 जून के राजभवन पर प्रदर्शन को लेकर भी किसानों से पहुंचने की अपील की जा रही है और उसके लिए किसान गांवों में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

राई में स्थित एक ढाबा के मालिक ने पिछले कई महीनों से किसान आंदोलन में मदद करनी शुरू की थी। उनके यहां से पानी के जग से लेकर दूध, आटा आदि किसान आंदोलन में पहुंचाया जा रहा है तो किसान नेताओं की बैठक व अन्य कई कार्यक्रम भी उनके ढाबे पर होते हैं। संयुक्त किसान मोर्चा के बलबीर सिंह राजेवाल, योगेंद्र यादव, जगजीत सिंह दल्लेवाल, दर्शनपाल, अभिमन्यु कोहाड़, युद्धवीर सिंह का आरोप है कि किसान आंदोलन में मदद करने के कारण ही सरकार ने उनके कुरुक्षेत्र वाले ढाबे के आगे बैरिकेड लगवा दिए। जिससे कोई भी उनके ढाबे में नहीं जा सके और उनका ढाबा बंद हो जाए। इसके अलावा भी किसान आंदोलन में मदद करने वालों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। इसको लेकर ही संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्यों व अन्य की बैठक हुई और उसमें दो जुलाई तक ढाबे के आगे से बैरिकेड नहीं हटाने पर नेशनल हाईवे 44 को कई जगह से जाम करने की चेतावनी दी गई। इसके अलावा भी आंदोलन करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed