फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Allegations of sand mining under the guise of setting up a biogas plant, the minister ordered an inquiry

सोनीपत: बायोगैस प्लांट लगाने की आड़ में रेत खनन का आरोप, मंत्री ने दिए जांच के आदेश

Sat, 18 Feb 2023 06:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 18 Feb 2023 06:21 PM IST
विज्ञापन
Allegations of sand mining under the guise of setting up a biogas plant, the minister ordered an inquiry
फोटो 14: एनएचएआई के खिलाफ अपनी फरियाद बताते जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता जितेंद्र हुड
सोनीपत। गांव खेवड़ा के ग्रामीणों ने चार एकड़ में बायोगैस प्लांट लगाने की आड़ में रेत खनन कर बेचने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि खनन के लिए 45 फुट गहरा गड्ढा खोद दिया गया। कंपनी के प्रतिनिधि ने तय नियमों के अनुसार ही खनन करके बायोगैस प्लांट लगाने की बात कही। वहीं खनन अधिकारी ने गांव खेवड़ा में प्लांट लगाने को किए जा रहे खनन को सही बताया तो विधायक मोहन लाल बड़ौली ने बायोगैस प्लांट लगाने वाली कंपनी को ही फ्रॉड बताया। इस पर परिवहन मंत्री ने जमीन की खोदाई की पैमाइश करने के बाद सभी बायोगैस प्लांट की जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा लघु सचिवालय में जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में अवैध खनन मामले की फरियाद सुन रहे थे। इस दौरान मंत्री ने कहा कि यमुना नदी व पहाड़ी क्षेत्र में बायोगैस प्लांट लगवाने की अनुमति न देने की उच्च स्तर पर सिफारिश करेंगे। यमुना क्षेत्र में किन नियमों के तहत यह प्लांट लगाया जा रहा है, इसकी जांच के लिए अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी के नेतृत्व में जिला नगर योजनाकार ललित बजाड़, खनन अधिकारी अशोक कुमार व समिति सदस्य की टीम बनाई।
विज्ञापन

बैठक में छह परिवादों का निदान किया गया। शेष पांच परिवादों को समय पर निवारण करने के निर्देश दिए। कुंडली फ्रेंड्स सोसाइटी के सचिन गुप्ता ने अवैध स्टॉक को लेकर शिकायत दी। इस पर मंत्री ने खनन अधिकारी को ठेकेदार से पानी का छिड़काव व अन्य जरूरी प्रबंध करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस विधायक ने ओवरलोड वाहनों के चालान पर उठाए सवाल
विधायक सुरेंद्र पंवार ने ओवरलोड वाहनों के चालान को लेकर सवाल उठाते हुे कहा कि प्रशाासन वाहन चालकों के बिना वजह चालान काटकर परेशान कर रहा है। इसको लेकर वाहन चालक उनसे मिले थे। परिवहन मंत्री ने स्पष्ट किया कि चालान के लिए किसी प्रकार का कोई लक्ष्य नहीं दिया है। यदि किसी की कोई शिकायत है तो उसकी निष्पक्ष जांच करवाई जाएगी। इस पर जिला परिवहन अधिकारी शंभू राठी ने आरोपों को सिरे से खारिज किया। परिवहन मंत्री ने कहा कि ओवरलोड वाहनों का चालान लोगों की सुरक्षा के लिए किया जाता है।
कार्यकारी अभियंता ने एनएचएआई के खिलाफ दी फरियाद
जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता जितेंद्र हुड्डा ने एनएचएआई के खिलाफ अपनी फरियाद बताई। उन्होंने कहा कि वह वीरवार को सरकारी गाड़ी लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग-44 से भिगान टोल प्लाजा से होते हुए गन्नौर विधायक से मिलने गए थे। वापसी में वह उसी गाड़ी से कुंडली जा रहे थे तो भिगान टोल प्लॉजा पर टोलकर्मियों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया और उनसे टोल की मांग पर अड़े रहे। सभी दस्तावेज दिखाने के बावजूद करीब एक घंटे तक उन्हें नहीं निकलने दिया गया। इस पर परिवहन मंत्री ने एनएचएआई के डीजीएम को सरकारी गाड़ी का टोल न वसूलने के निर्देश दिए।
गलत तरीके से बिजली कनेक्शन देने की जांच के निर्देश
बादशाहपुर माछरी के करतार सिंह की शिकायत थी कि लाल डोरे से बाहर उनके प्लॉट पर अवैध कब्जे के लिए गलत तरीके से बिजली कनेक्शन दिया गया है, जिसे रद्द किया जाए। इस पर परिवहन मंत्री ने बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता संदीप जैन को निर्देश दिए कि तत्कालीन संबंधित अधिकारी-कर्मचारी की जानकारी निकाल कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
स्टंट डालने के मामले में जांच के लिए टीम गठित
गांव जाट जोशी निवासी वेदप्रकाश ने निजी अस्पताल के विरुद्ध शिकायत दी कि छाती में हलका दर्द होने पर 8 नवंबर, 2022 को उनका गलत ऑपरेशन कर स्टंट डाल दिया गया। मामले की जांच के लिए परिवहन मंत्री ने अतिरिक्त उपायुक्त, उप सिविल सर्जन व परिवाद समिति सदस्य मनोज जैन को मिलाकर एक कमेटी गठित करते हुए जांच के निर्देश दिए।

हाईटेंशन तारों का खंभा एनएच किनारे लगाने की मांग
गांव राई के अधिवक्ता मनोज कौशिक व अमित कौशिक ने कहा कि उनके खेत में हाईटेंशन लाइन का एक खंभा पहले से लगा है। अब एक और खंभा जमीन का अधिग्रहण कर लगाया जा रहा है। यह अधिग्रहण न्यायोचित नहीं है। उन्होंने अधिग्रहण को रोकने की मांग की। उन्होंने बताया कि बहालगढ़ के पास एनएच-334बी के फ्लाईओवर से मार्ग बंद है, जिसकी वजह से सात माह पहले एमबीबीएस के तीन छात्रों की मौत हो गई थी। अब फ्लाईओवर के दूसरी तरह लगे खंभे को उनकी जमीन में लगाया जा रहा है। जबकि एक खंभा पहले से ही लगा हुआ है। ऐसे में अब लगाए जा रहे हाईटेंशन लाइन के खंभे को खेत में लगाने के बजाए एनएच पर बने फ्लाईओवर के किनारे स्थापित किया जाए। जिससे उनकी जमीन बच सके।

फोटो 14: एनएचएआई के खिलाफ अपनी फरियाद बताते जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता जितेंद्र हुड

फोटो 14: एनएचएआई के खिलाफ अपनी फरियाद बताते जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता जितेंद्र हुड

फोटो 14: एनएचएआई के खिलाफ अपनी फरियाद बताते जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता जितेंद्र हुड

फोटो 14: एनएचएआई के खिलाफ अपनी फरियाद बताते जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता जितेंद्र हुड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed