{"_id":"69fb4611fd33ae16450e4879","slug":"allegations-of-paying-two-months-salary-to-water-worker-even-after-his-death-sonipat-news-c-197-1-snp1007-153557-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: निधन के बाद भी जलकर्मी का दो माह का वेतन देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: निधन के बाद भी जलकर्मी का दो माह का वेतन देने का आरोप
Wed, 06 May 2026 07:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 06 May 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गन्नौर। खंड विकास एवं पंचायत विभाग में लापरवाही का मामला सामने आया है। विभाग ने दातौली गांव के एक जलकर्मी के निधन के बाद भी उनके खाते में वेतन भेजा है। इस संबंध में राजलूगढ़ी निवासी सुमित ने उपायुक्त को शिकायत देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
शिकायत के अनुसार दातौली गांव के जलकर्मी दीनदयाल का निधन 12 अगस्त 2025 को हो गया था लेकिन विभाग उनके खाते में सितंबर और अक्तूबर में 10,768 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से कुल 21,536 रुपये भेजे गए हैं। इससे सरकार धन का दुरुपयोग हुआ है।
सुमित का आरोप है कि संबंधित अधिकारियों की लापरवाही या मिलीभगत के कारण यह भुगतान हुआ है। उन्होंने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। गलत तरीके से भेजी गई राशि की रिकवरी करवाई जाए।