फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Allegations of occupation of municipal corporation land and theft of soil

Sonipat News: नगर निगम की जमीन पर कब्जे व मिट्टी चोरी का आरोप

Sun, 08 Jun 2025 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 08 Jun 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Allegations of occupation of municipal corporation land and theft of soil
सोनीपत। गांव जाट जोशी में नगर निगम की जमीन पर कब्जा करने व ठेकेदार के साथ मिलकर मिट्टी चोरी करने के आरोप लगे हैं। जमीन नगर निगम ने किसान को ठेका पर दी थी। आरोप है कि किसान ने यहां फसल की कोई बिजाई नहीं की। पुलिस ने तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

नगर निगम के सहायक इंजीनियर मंजीत दहिया ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि सतपाल ने नगर निगम की जमीन पर कब्जा किया है। जब निगम की टीम ने निरीक्षण किया तो मिट्टी चोरी करने का पता लगा। आरोप है कि मिट्टी नगर निगम की दूसरी जमीन पर डाली है। जांच में सामने आया कि मिट्टी चोरी में ओम सिंह के डंपर व पोकलेन का प्रयोग किया जा रहा था। जब नगर निगम ने इस जमीन के बारे में गहनता से जांच की तो नगर निगम कार्यालय की तरफ से सोनू को कृषि कार्य के लिए जमीन पट्टे पर देने का पता लगा। सोनू ने जमीन पर कोई खेती नहीं की। इस जमीन का कुछ भाग डेयरी चलाने के लिए पंजाब के उमरदीन को दे दिया। पुलिस ने तीनों पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed