{"_id":"65f86efd04eca0586c0bdcd0","slug":"allegations-of-misbehavior-against-employees-in-public-health-department-sonipat-news-c-197-1-snp1001-115562-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों ने युवक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों ने युवक को पीटा
Mon, 18 Mar 2024 10:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 18 Mar 2024 10:12 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। रामनगर के रहने वाले युवक को स्कॉर्पियो सवार हमलावरों ने पीटकर घायल कर दिया। युवक हमलावरों को नहीं जानता। उन्होंने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। राम नगर निवासी शिवम ने पुलिस को बताया कि वह निजी कंपनी में काम करते हैं। वह कालूपुर चुंगी के पार्क के सामने थे कि तभी स्कॉर्पियो गाड़ी में 7-8 युवक वहां पहुंचे। उन्होंने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। उन्हें डंडों से पीट गया और मारने की धमकी दी। लोगों के आने पर वह भाग गए। वह किसी हमलावर को नहीं जानते। उनकी गाड़ी की नंबर प्लेट पर भी कपड़ा बंधा था। जिससे वह नंबर नहीं देख सके।
विज्ञापन