फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Allegations of irregularities in the work of pressing drinking water line, corporation fined Rs 5 lakh

Sonipat News: पेयजल लाइन दबाने के कार्य में गड़बड़ी का आरोप, निगम को लगाई पांच लाख रुपये की चपत

Thu, 08 Feb 2024 02:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 08 Feb 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Allegations of irregularities in the work of pressing drinking water line, corporation fined Rs 5 lakh
फोटो 34. सोनीपत नगर निगम कार्यालय में कागज दिखाकर पेयजल लाइन दबाने के कार्य में गड़बड़ी का आरोप
सोनीपत। वार्ड-1 के निगम पार्षद हरिप्रकाश सैनी ने सुंदर सांवरी में पेयजल लाइन दबाने के कार्य में गड़बड़ी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सुंदर सांवरी में 725 मीटर पेयजल लाइन दबाने का टेंडर हुआ था, लेकिन ठेकेदार ने महज 541 मीटर लाइन ही दबाई, लेकिन अधिकारियों ने मिलीभगत करके ठेकेदार को पूरे काम का भुगतान कर दिया। इससे निगम को करीब पांच लाख रुपये की चपत लगाई गई है। पार्षद हरिप्रकाश सैनी ने निगम के तत्कालीन कार्यकारी अभियंता, वर्तमान में सहायक अभियंता व कनिष्ठ अभियंता पर ठेकेदार से मिलीभगत के आरोप लगाए है।
विज्ञापन


वार्ड-1 के पार्षद हरिप्रकाश सैनी ने बताया कि वर्ष 2023 में वार्ड-1 में 725 मीटर की पेयजल लाइन डाले जाने को टेंडर हुआ था, जिसका ठेका श्याम लाल ठेकेदार को दिया गया था। इस टेंडर के तहत सुंदर सांवरी और ऋषि काॅलोनी में पेयजल लाइन डाली गई। दोनों जगह मिलाकर 541 मीटर लाइन डाली गई। बाकि बची 184 मीटर लाइन कहीं अन्य जगह डाला जाना तय हुआ। इसमें 11 अप्रैल, 2023 को 9.39 लाख रुपये का भुगतान किया गया। 23 जून, 2023 को 3.32 लाख रुपये का भुगतान किया गया। जबकि काम आज तक भी पूरा नहीं हुआ है। काम पूरा होने से पहले ही अधिकारियों ने ठेकेदार को वर्क क्लोज का बिल दे दिया। ऐसे में सरकार को करीब पांच लाख रुपये का चुना लगाया गया है।
विज्ञापन


वर्जन
निगम पार्षद ने पेयजल लाइन दबाने के कार्य में गड़बड़ी की बात कहने की शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर मामले की जांच कराई जाएगी। यदि कहीं लापरवाही की गई है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई जरूर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विश्राम मीणा, आयुक्त नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed