Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Allegation of shooting in dispute over giving expensive supplements

Sonipat News: महंगा सप्लीमेंट देने को लेकर हुई कहासुनी में गोली मारने का आरोप

Sun, 17 Mar 2024 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 17 Mar 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Allegation of shooting in dispute over giving expensive supplements
राई। बहालगढ़ चौक स्थित पहल न्यूट्रिशियन के शोरूम में शनिवार को महंगा सप्लीमेंट देने को लेकर हुई कहासुनी में गोली चलाने की बात सामने आई है। पुलिस हमलावर की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

गांव मुकीमपुर निवासी रोहित ने पुलिस को बताया था कि वह गांव गुमड़ निवासी मोहन व वीरेंद्र पहल के बहालगढ़ चौक स्थित पहल न्यूट्रीशियन शोरूम पर काम करते हैं। शनिवार देर शाम को उनके साथ अजय, सुमित व रविंद्र भी शोरूम पर थे। रोहित का आरोप था कि कि कई दिन पहले गांव बसौदी निवासी विक्रांत उनके शोरूम पर सप्लीमेंट लेने के लिए आया था। वह उनके शोरूम से सप्लीमेंट ले गया था। उसके बाद वह दोबारा से शोरूम पर आया और आरोप लगाया कि उसे सप्लीमेंट महंगा दिया गया है। इस पर उनकी विक्रांत के साथ कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन

इसी रंजिश में शनिवार शाम को विक्रांत अपने दोस्त के साथ शोरूम पर आया था। उसने शोरूम में घुसकर साथी कर्मचारी अजय से मोहन व रोहित के बारे में पूछा था। अजय ने उसे बताया था कि मोहन बाहर गया हुआ है और रोहित बाहर खड़ा है। रोहित का आरोप है कि विक्रांत ने शोरूम के अंदर से ही उस पर गोली चला दी थी। गोली दुकान के शीशे मे लगी थी और वह बच गए थे। उसके बाद विक्रांत ने बाहर आकर भी उस पर गोली चलाने की कोशिश की पर गोली नहीं चली थी। विक्रांत ने धमकी देते हुए कहा था कि वह उसे मार देगा। पुलिस ने मामले में आरोपियों की तलाश में दबिश तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed