{"_id":"681e5cd5f071082a2d08a5a2","slug":"allegation-of-irregularities-in-distribution-of-urea-complaint-to-the-director-sonipat-news-c-197-1-snp1003-136421-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: यूरिया के वितरण में गड़बड़ी का आरोप, निदेशक से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: यूरिया के वितरण में गड़बड़ी का आरोप, निदेशक से की शिकायत
Sat, 10 May 2025 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 10 May 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
फोटो 20: गन्नौर को-ऑपरेटिव मार्केटिंग सोसाइटी के निदेशक जयदीप मलिक।
गन्नौर। नई अनाज मंडी स्थित दी गन्नौर को-ऑपरेटिव मार्केटिंग सोसाइटी पर यूरिया खाद में गड़बड़ी करने का आरोप लगा है। किसानों की शिकायत पर पहुंचे सोसाइटी के निदेशक जयदीप मलिक ने अधिकारियों को मामले से अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।
निदेशक जयदीप मलिक ने आरोप लगाया कि सोसाइटी में खाद वितरण में अनियमितता बरती जा रही है। उन्हें शुक्रवार को किसानों ने सूचना दी कि एक ही व्यक्ति को 16-16 बैग यूरिया दिए जा रहे हैं। सोसाइटी के पिछले दरवाजे से 216 बैग की पूरी ट्राली एक ही किसान को दी गई है। अनाज मंडी में एक बीज भंडार की दुकान पर भी सैकड़ों बैग उतारे जा रहे थे। मलिक का आरोप है कि खाद वितरण कर रहे कर्मचारी से बातचीत की गई तो उसने अभद्र व्यवहार किया।
मुझे खाद वितरण में गड़बड़ी की शिकायत मिली है। एक ही किसान को पूरी ट्रॉली खाद देना और अन्य किसानों को वंचित रखना गलत है। मामले की जांच के लिए उच्च अधिकारियों को भी सूचित किया जाएगा। -डॉ. आनंद श्योराण, खंड कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
ट्रॉली में भरी खाद माहरा गांव के सात किसानों को दी गई है। किसान कहीं से भी खाद ले सकता है। यदि उच्च अधिकारी के आदेश होंगे तो गन्नौर से बाहर यूरिया नहीं देंगे। कर्मचारी की ओर से बदसलूकी किए जाने के मामले की जांच कर वास्तविकता का पता लगाया जाएगा। -प्रवीन राणा, प्रबंधक, दी गन्नौर को-ऑपरेटिव मार्केटिंग सोसाइटी।