फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   allegation of illegal encroachment on pvt school owner

आरोप : निजी स्कूल संचालक ने किया नपा की जमीन पर कब्जा, भेजा नोटिस

Tue, 06 Dec 2022 10:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2022 10:44 PM IST
विज्ञापन
allegation of illegal encroachment on pvt school owner
खरखौदा। क्षेत्र के एक निजी स्कूल संचालक को नगरपालिका ने नोटिस जारी करते हुए नपा की जमीन पर स्कूल निर्माण किए जाने की बात कही है। साथ ही दो सप्ताह के अंदर जमीन पर किए गए निर्माण को हटाने की बात कही है। उधर मामले को लेकर निजी स्कूल की जमीन पर पैमाइश करवाने वाले पूर्व डीएसपी अनूप दहिया ने पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया कि उक्त जमीन को स्कूल निर्माण के लिए कब्जाया गया है। जिस पर अब उन्होंने पैमाइश करवाते हुए मामले से पर्दा उठाया है। उन्होंने स्कूल के भवन को गिराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि भवन को गिराने का खर्चा वह स्वयं उठाएंगे।
विज्ञापन

पूर्व डीएसपी अनूप दहिया ने आरोप लगाते हुए कहा कि निजी स्कूल संचालक ने नपा की करीब एक एकड़ जमीन पर कब्जा किया हुआ है। नगरपालिका की ओर से इस जमीन को श्मशान घाट के लिए दिया गया था, लेकिन शमशान घाट की जगह पर स्कूल का निर्माण कर दिया गया। इसके बाद उनकी मांग पर नगरपालिका ने पैमाइश करवाई तो पता चला कि स्कूल नपा की जमीन पर बना हुआ है। जिस पर नगरपालिका ने स्कूल को नोटिस जारी कर दिया है। उन्होंने जिला उपायुक्त से मांग की है कि जमीन को जल्द खाली करवाया जाए। ऐसा नहीं किया गया तो वह उपमंडल कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ जाएंगे। पैमाइश में सामने आया है कि स्कूल नगरपालिका की जमीन के एक हिस्से पर बनाया गया है। ऐसे में स्कूल संचालक को नोटिस देकर जमीन को खाली करने के लिए कहा गया है। अगर स्कूल संचालक ऐसा नहीं करता है तो न्यायालय से निर्देश लेकर जमीन खाली करवाई जाएगी। - विनय कुमार, सचिव, नगरपालिका, खरखौदा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed