{"_id":"6a0db78ae00bb8d8e401eebf","slug":"allegation-of-encroachment-on-government-road-demand-for-action-from-sdm-sonipat-news-c-197-1-snp1001-154297-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सरकारी रास्ते पर कब्जे का आरोप, एसडीएम से कार्रवाई की मांंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सरकारी रास्ते पर कब्जे का आरोप, एसडीएम से कार्रवाई की मांंग
Wed, 20 May 2026 07:00 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 20 May 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गन्नौर के पास गढ़ी केसी में सरकारी रास्ते पर लगाए गए पोल। स्रोत: पाठक
संवाद न्यूज एजेंसी
गन्नौर। गढ़ी केसरी के किसानों ने सरकारी रास्ते पर कब्जा करने के प्रयास का आरोप लगाते हुए एसडीएम को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। किसानों का कहना है कि रास्ता बंद होने से उनकी खेती प्रभावित हो सकती है। फसल बोने में दिक्कत का सामना करना पड़ेगा।
किसान रमेश चंद ने बताया कि वह पांच भाई हैं। उनके सहित गांव के अन्य किसानों की जमीन बांय रोड पर है। खेतों तक पहुंचने के लिए बीच में सरकारी रास्ता बना हुआ है। आरोप है कि 15 मई को गांव के ही पांच लोगों ने रास्ते पर कब्जा करने की नीयत से वहां पोल लगाने का प्रयास किया।
रमेश चंद का कहना है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें धमकी देते हुए कहा कि उक्त रास्ता उनकी जमीन में आता है। किसानों के अनुसार पैमाइश में यह रास्ता स्पष्ट रूप से बना हुआ है। लंबे समय से उपयोग में है। गांव के कई किसान इसी रास्ते से अपने खेतों तक पहुंचते हैं।
विज्ञापन
किसानों ने एसडीएम से मांग की है कि उनकी मौजूदगी में रास्ते की दोबारा पैमाइश करवाई जाए। यदि किसी प्रकार का अवैध कब्जा है तो उसे हटवाया जाए। इससे किसानों को खेती-बाड़ी और फसल बोने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। एसडीएम प्रवेश कादियान ने किसानों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।