फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Allegation of breaking the boundary wall and gate by sending bulldozer

Sonipat News: बुलडोजर भेजकर चहारदीवारी व गेट तुड़वाने का आरोप

Sat, 04 May 2024 11:02 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 04 May 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Allegation of breaking the boundary wall and gate by sending bulldozer
सोनीपत के गोहाना में पानीपत रोड के पास चाहरदिवारी व गेट गिराने के बाद घटनास्थल पर मौजूद लोग। सं
गोहाना। गांव गढ़ी उजाले खां के ग्रामीण ने अपने चाचा व चचेरे भाई पर उनकी पानीपत रोड स्थित जमीन पर कब्जा करने की नीयत से चहारदीवारी व लोहे का गेट बुलडोजर से तुड़वाने का आरोप लगाया है। लोहे का सामान चोरी करने की भी शिकायत दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव गढ़ी उजाले खां निवासी देवेंद्र ने बताया कि पानीपत रोड पर पेट्रोल पंप के पास उनकी जमीन है। उन्होंने जमीन की चहारदीवारी की हुई है। उनके चचेरे भाई ने अपने हिस्से की जमीन पर गार्डन बना रखा है। चाचा व चचेरा भाई उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। उन्होंने बुलडोजर भेज कर चहारदीवारी व गेट तुड़वाना शुरू कर दिया था। वह मौके पर पहुंच गए और गेट व दीवार तोड़ने का विरोध किया। इसके बाद चालक बुलडोजर लेकर शहर की तरफ भाग गया। उन्होंने देखा कि खेत से लोहे के पाइप भी चोरी है। देवेंद्र का कहना है कि गेट व दीवार टूटने से उन्हें करीब दस लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed