फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   All the schools will remain closed till further orders

आगामी आदेशों तक बंद रहेंगे सभी स्कूल

Mon, 22 Nov 2021 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
All the schools will remain closed till further orders
सोनीपत। दिल्ली एनसीआर में प्रदूषित होती जा रही हवा को देखते हुए राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जिले के सभी स्कूलों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप सिंह दहिया ने जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों, सभी राजकीय व निजी स्कूल प्रमुखों को पत्र जारी कर आगामी आदेश तक स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी आदेशों में कहा है कि अगर कोई स्कूल संचालक इस दौरान स्कूल खोलता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बढ़ते प्रदूषण से विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव न पड़े, इसलिए सभी स्कूलों में अवकाश घोषित है। हालांकि इस दौरान स्कूलों में चलने वाली खेल व अन्य गतिविधियां जारी रहेंगी। सीबीएसई स्कूलों में चल रही टर्म-1 की परीक्षा भी शेड्यूल के अनुसार ही चलेगी, लेकिन इस दौरान कक्षाएं लगाने पर रोक रहेगी। शिक्षा अधिकारियों का कहना है कि खेल कैलेंडर के अनुसार राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 24 नवंबर से शुरू होनी है। यह प्रतियोगिता शेड्यूल के अनुसार ही निर्धारित स्कूल मैदान में ही खेली जाएगी। इसके समय में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया है।
विज्ञापन

वर्जन
प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए जिले के सभी राजकीय व निजी स्कूलों मेें अवकाश घोषित है, जो आगामी आदेशों तक जारी रहेगा। स्कूलों में खेल व अन्य गतिविधियां जारी रहेंगी। सीबीएसई के 10वीं व 12वीं कक्षा के टर्म-1 की परीक्षाएं शेड्यूल के अनुसार चलेंगी। नियमों की अवहेलना करने वाले स्कूल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कुलदीप सिंह दहिया, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed