{"_id":"65b15e3593f2fcda4f057724","slug":"all-government-schemes-are-reaching-eligible-beneficiaries-kaushik-sonipat-news-c-197-1-snp1003-112832-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार की सभी योजनाएं पात्र लाभार्थियों तक पहुंच रही: कौशिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार की सभी योजनाएं पात्र लाभार्थियों तक पहुंच रही: कौशिक
Thu, 25 Jan 2024 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 25 Jan 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत के खरखौदा में गर्भवती को फल भेंट करते सांसद रमेश कौशिक। स्रोत: सूचना विभाग
खरखौदा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक देश को विकसित बनाने का जो संकल्प लिया है वह तभी पूरा होगा जब सरकार की सभी योजनाएं पात्र लाभार्थियों तक पहुंचेगी। सभी मिलकर देश की मुख्यधारा से जुडक़र आगे बढ़ेंगे। यह बात सांसद रमेश कौशिक ने बुधवार को खरखौदा पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान चौ. टीकाराम स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में कही।
उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही अधिकारियों व कर्मचारियों ने उनका समाधान करवाया। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वह दूरदर्शी विजन है, जिसके साकार होने से भारत वैश्विक स्तर पर एक मजबूत और प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान कायम करेगा। वहीं वार्ड नंबर-9 स्थित सामुदायिक केंद्र में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग की सदस्य मीना नरवाल ने किया। इस दौरान एसडीएम डा. अनमोल, भाजपा नेता प्रीतम खोखर, पार्षद अतुल जैन, सत्यपाल मौजूद रहे।
नप चेयरपर्सन ने दिलाई हमारा संकल्प-विकसित भारत की शपथ
गोहाना। विकसित भारत संकल्प यात्रा शहर के सेक्टर-7 स्थित सामुदायिक केंद्र तथा महम बरोदा रोड़ स्थित बिजली घर पहुंची। यात्रा के तहत जनसंवाद कार्यक्रम का नगर परिषद की अध्यक्ष रजनी विरमानी ने शुभारंभ किया। उन्होंने विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई स्टॉलों का अवलोकन किया। शहरवासियों को वर्ष 2047 तक भारत को विकसित व आत्मनिर्भर बनाने की शपथ दिलाई। इस मौके पर नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी निशा शर्मा, संदीप कौशिक, नवीन सहरावत, सुधीर मलिक, जगदीश, रामनिवास, जतिन, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से इंस्पेक्टर राजेश, पार्षद निपुण सहरावत तथा जितेश कपूर मौजूद रहे।