फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   All Aadhar card centers in the city are closed for 20 days, people are worried

Sonipat News: शहर के सभी आधार कार्ड केंद्र 20 दिनों से बंद, लोग परेशान

Fri, 12 Sep 2025 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 12 Sep 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
All Aadhar card centers in the city are closed for 20 days, people are worried
फोटो 15 : सोनीपत के गन्नौर में नगरपालिका स्थित आधार केंद्र बंद मिलने से परेशान हुए लोगों को आश्
गन्नौर। शहर के सभी आधार कार्ड केंद्र 20 दिनों से बंद पड़े हैं, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आधार कार्ड बनवाने या उसमें सुधार करवाने के लिए लोग नगर पालिका और अन्य कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन निराश होकर लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

आधार केंद्र नगर पालिका, उपमंडल अस्पताल, बीडीपीओ कार्यालय और तहसील कार्यालय में संचालित होते हैं, मगर सभी केंद्र बंद होने से लोगों की समस्याएं बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

नए आधार कार्ड बनवाने वाले विद्यार्थी, पेंशन और बैंक संबंधी कार्य करवाने वाले वरिष्ठ नागरिक, तथा मोबाइल-आधार लिंक कराने वाले लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। लोगों ने इस समस्या को लेकर नगर पालिका सचिव प्रदीप खर्ब से जल्द केंद्र शुरू करवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि अगर समय पर केंद्र चालू नहीं हुए तो उनकी पढ़ाई, सरकारी योजनाओं और बैंकिंग कार्यों पर असर पड़ेगा। इस पर सचिव ने स्पष्ट किया कि आधार कार्ड केंद्र का संचालन नगर पालिका के अधीन नहीं है।
उन्होंने आश्वासन दिया कि इस संबंध में एडीसी कार्यालय से संपर्क कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और केंद्र जल्द ही चालू करवाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed