फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Akshita won the gold medal in the Under-14 girls' archery category.

Sonipat News: करनाल, गुरुग्राम, हिसार, भिवानी, फरीदाबाद तीरंदाजी के अंडर-14 गर्ल्स वर्ग में अक्षिता ने स्वर्ण पदक जीता

Tue, 25 Aug 2026 04:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 25 Aug 2026 04:53 PM IST
विज्ञापन
Akshita won the gold medal in the Under-14 girls' archery category.
फोटो : सोनीपत के डीएवी मल्टीपर्पज पब्लिक स्कूल, सेक्टर-15 में राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। डीएवी मल्टीपर्पज पब्लिक स्कूल, सेक्टर-15 में राज्य स्तरीय हॉकी और तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में हरियाणा के विभिन्न जिलों से करीब 30 टीमों के 400 खिलाड़ियों ने भाग लिया। तीरंदाजी के अंडर-14 गर्ल्स वर्ग में डीएवी सोनीपत की छात्रा अक्षिता ने स्वर्ण पदक जीता।
प्राचार्य व रीजनल ऑफिसर जॉन (जी) और राज्य खेल कोऑर्डिनेटर वीके मित्तल ने बताया कि हॉकी प्रतियोगिता में अंडर-14, 17 और 19 वर्ग में छात्र-छात्राओं के मुकाबले हुए। प्रतियोगिता में डीएवी सोनीपत, करनाल, पुलिस पब्लिक स्कूल करनाल, गुरुग्राम, अंबाला, नारनौल सहित करीब 10 विद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया। वहीं, तीरंदाजी प्रतियोगिता में सोनीपत, गुरुग्राम, रोहतक, हिसार, सिरसा, सुनारिया, भिवानी, नरवाना, जींद, फरीदाबाद, बल्लभगढ़, टोहाना सहित विभिन्न स्थानों की टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में तीरंदाजी में 69 छात्र और 31 छात्राओं, जबकि हॉकी में 105 छात्र व 99 छात्राओं ने प्रतिभागिता की। हॉकी में अंडर-14 गर्ल्स में डीएवी सेक्टर-14 गुरुग्राम ने स्वर्ण
विज्ञापन
विज्ञापन

और डीएवी मल्टीपर्पज पब्लिक स्कूल सोनीपत ने रजत पदक जीता। अंडर-17 गर्ल्स में डीएवी पुलिस मधुबन करनाल प्रथम, डीएवी अंबाला
द्वितीय और डीएवी सेक्टर-14 गुरुग्राम तृतीय रहा। अंडर-19 गर्ल्स में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल हिसार ने स्वर्ण, डीएवी मल्टीपर्पज सोनीपत ने रजत और डीएवी गुरुग्राम ने कांस्य पदक हासिल किया।

अंडर-14 बॉयज में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल मधुबन, करनाल ने स्वर्ण, डीएवी सोनीपत ने रजत और डीएवी गुरुग्राम ने कांस्य पदक जीता। अंडर-17 बॉयज में डीएवी करनाल प्रथम, डीएवी अंबाला द्वितीय और डीएवी हिसार तृतीय रहा। अंडर-19 बॉयज में डीएवी करनाल ने स्वर्ण, डीएवी मल्टीपर्पज पब्लिक स्कूल सोनीपत ने रजत और डीएवी अंबाला ने कांस्य पदक प्राप्त किया। तीरंदाजी के अंडर-14 गर्ल्स वर्ग में डीएवी सोनीपत की छात्रा अक्षिता ने स्वर्ण पदक जीता। राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले मैचों के लिए अंडर-14, अंडर-17 व अंडर-19 में छात्र- छात्राओं की टीमों को चयनित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article