फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Akshat Kalash Yatra taken out across the district, Akshat Kalash will be distributed from house to house from today

Sonipat News: जिलेभर में निकाली अक्षत कलश यात्रा, आज से घर-घर बांटे जाएंगे अक्षत

Mon, 01 Jan 2024 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Akshat Kalash Yatra taken out across the district, Akshat Kalash will be distributed from house to house from today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्रीराम मंदिर में होने वाली मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में रविवार को जिलेभर में अक्षत कलश यात्रा निकाली गई।
शहर में चिंतपूर्णी काॅलोनी स्थित प्राचीन शिवाला मंदिर से अक्षत कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान मुख्य रूप से विधायक मोहनलाल बड़ौली, पूर्व मंत्री कविता जैन, सांसद के भाई रविंद्र कौशिक, निगम पार्षद सुरेंद्र मदान पहुंचे। विधायक मोहनलाल बड़ौली व पूर्व मंत्री कविता जैन ने अक्षत कलश उठाकर यात्रा का शुभारंभ किया। आयोजक सीताराम भारद्वाज ने बताया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के जयकारे लगाए। 1 से 15 जनवरी तक जनवरी से घर-घर जाकर पीले चावल वितरित किए जाएंगे। इस दौरान जिला परिषद के पूर्व वाइस चेयरमैन बिजेंद्र मलिक समेत अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
गांव जैनपुर में अक्षत कलश यात्रा निकाली गई। इसमें मुख्य रूप से सनातन धर्म के प्रचारक सुमित त्यागी, हैप्पी त्यागी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष व निगम पार्षद पुनीत राई पहुंचे। पुनीत राई ने बताया कि शोभायात्रा में जाने से धर्म के प्रचार प्रसार के साथ मन को शांति और सुख की प्राप्ति होती है। आज हम सभी श्री राम मंदिर का उद्घाटन के साक्षी जो बन रहे हैं। इसमें हमारे पूर्वजों का बलिदान एवं हमारे पुण्यों का फल है। इस दौरान सरपंच परविंद्र, विनोद, हिमांशु, जोनी, कपिल, सुरेंद्र शर्मा, मिमारपुर के सरपंच शादीन, टिकाला से सुभाष, मलिकपुर से राजेश शांडिल्य, अनीश त्यागी, मुकेश मौजूद रहे।
विज्ञापन


शहर में अक्षत कलश के साथ विशाल शोभा यात्रा
बहालगढ़ रोड पर स्थित सिद्धार्थ एन्क्लेव के मां अंजनी पुत्र श्री बालाजी मंदिर से रविवार को अक्षत कलश के साथ विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा माता चिंतपूर्णी मंदिर सेक्टर-14 से लेकर महाराणा प्रताप चौक से होते हुए मां अंजनी पुत्र श्री बालाजी धाम पहुंची, जिसमें भक्तों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। यात्रा का संचालन मलिकराज ओबरॉय, पुजारी ध्रुव कुमार पांडेय ने किया। उनके साथ पुनीत अग्रवाल, प्रमोद शर्मा, नरेश गंगाना, विनोद त्यागी, प्रशांत मल्होत्रा, गुलशन रेलन, शिव पंडित, सोनू वर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed