फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   akh on Instagram with the lure of a gift.

Sonipat News: इंस्टाग्राम पर गिफ्ट का झांसा देकर युवती से 2.14 लाख ठगे

Sat, 22 Aug 2026 02:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
akh on Instagram with the lure of a gift.
झज्जर। इंस्टाग्राम पर गिफ्ट खरीदने के नाम पर गांव डीघल निवासी प्रतीक्षा से 2 लाख 14 हजार 356 रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। एफआईआर के अनुसार 14 अगस्त को इंस्टाग्राम पर veloragift.in नाम का पेज देखकर उसने पसंदीदा गिफ्ट के लिए दिए व्हाट्सएप नंबर पर संपर्क किया। ऑर्डर कंफर्म होने पर उसने पीएनबी खाते से क्यूआर कोड के जरिए 1,350 रुपये भेजे। 19 अगस्त को ऑर्डर के बारे में पूछने पर उसे दूसरे नंबर से संपर्क करने को कहा गया। ठगों ने जीएसटी और ऑर्डर लेट होने का हवाला देकर अलग-अलग भुगतान करवाए। प्रतीक्षा ने अपने खाते से 96,356 रुपये, मां बिमला देवी के खाते से 98,000 रुपये, पिता के बैंक खाते से 3,000 रुपये और उनके फोन-पे वॉलेट से 17,000 रुपये भेजे। रुपये वापस करने का भरोसा देने के बाद ठगों ने फोन उठाना बंद कर दिया। पीड़िता ने 1930 पर शिकायत की। साइबर थाना झज्जर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed