{"_id":"688bcac7fc96cea0d20cfcb7","slug":"ajay-dhankhar-invited-as-a-coach-to-germany-summer-camp-sonipat-news-c-197-1-snp1001-140110-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: अजय धनखड़ को जर्मनी के समर कैंप में प्रशिक्षक के रूप में निमंत्रण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: अजय धनखड़ को जर्मनी के समर कैंप में प्रशिक्षक के रूप में निमंत्रण
Fri, 01 Aug 2025 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 01 Aug 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
फोटो :09: अजय धनखड़।
सोनीपत। विशाल नगर के अजय धनखड़ को बैडमिंटन के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षक के रूप में पहचान मिली है। जर्मनी के एसवी ओफेनहेम क्लब की तरफ से अजय को अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मकालीन शिविर 2025 में प्रशिक्षक के रूप में आमंत्रित किया गया है।
अजय ने बताया कि शिविर का आयोजन 11 से 15 अगस्त तक बैड मेरिएनबर्ग, जर्मनी में आयोजित किया जाएगा। शिविर में भाग लेने के लिए वह 10 अगस्त को जर्मनी पहुंचेंगे। शिविर के बाद अजय को अल्जे और कैसरस्लॉटर्न में स्थित क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्रों में प्रशिक्षण अवलोकन के लिए भी आमंत्रित किया गया है। यह अवलोकन 16 से 21 अगस्त तक होगा।
एसवी ओफेनहेम बैडमिंटन विभागाध्यक्ष डॉ. सेबास्टियन जुफले की तरफ से भेजे गए निमंत्रण पत्र के अनुसार अजय धनखड़ को निशुल्क आवास, भोजन और यात्रा की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। क्लब ने उन्हें जर्मनी में बैडमिंटन कोचिंग का अंतरराष्ट्रीय अनुभव देने के उद्देश्य से आमंत्रित किया है।
विज्ञापन
इस खेल में लंबे समय से सक्रिय हैं। उनके समर्पण और मेहनत का ही परिणाम है कि आज वह अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं। स्थानीय खेल प्रेमियों व प्रशिक्षकों ने अजय को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी हैं।