फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Airforce jawan demands fair investigation from Home Minister in dispute with wife

Sonipat News: पत्नी के साथ विवाद में एयरफोर्स जवान ने गृहमंत्री से की निष्पक्ष जांच की मांग

Sun, 03 Sep 2023 01:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Airforce jawan demands fair investigation from Home Minister in dispute with wife
खरखौदा। खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव निवासी एयरफोर्स जवान ने शनिवार को गृह मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर पत्नी के साथ चल रहे विवाद में निष्पक्ष जांच की मांग की। उनकी पत्नी ने एयरफोर्स के जवान के खिलाफ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने व ससुर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगा मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में गृह मंत्री अनिल विज ने पुलिस आयुक्त सोनीपत को निष्पक्ष जांच त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


खरखौदा थाने में कई दिन पहले एक महिला ने अपने ही पति के खिलाफ शिकायत दी कि पति अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए और ससुर ने दुष्कर्म किया। दंपती का दहेज को लेकर विवाद चला आ रहा है। महिला ने आरोप लगाया था कि उसके पति ने उसे ससुराल में बुलाकर उसके साथ दुराचार किया। शिकायत पर खरखौदा पुलिस ने ससुराल पक्ष के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था। अब पंजाब में तैनात एयरफोर्स कर्मी ने शनिवार को गृह मंत्री को अपनी शिकायत सौंपी है। उनका कहना है कि उनकी पत्नी मायके में रह रही है। जवान का कहना है कि कुछ दिन पहले ही उनकी पत्नी महज दो मिनट के लिए जबरन उनके घर में घुसी और इसके बाद थाने में जाकर उसके ऊपर दुराचार करने के साथ ही अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करा दिया। जवान की फरियाद सुनने के बाद गृह मंत्री अनिल विज ने पुलिस आयुक्त सोनीपत बी सतीश बालन को मामले में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed