फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Air got polluted: Schools up to class 12 will remain closed till 22nd

प्रदूषित हुई हवा : 12वीं कक्षा तक के स्कूल 22 तक रहेंगे बंद

Tue, 19 Nov 2024 02:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 19 Nov 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
Air got polluted: Schools up to class 12 will remain closed till 22nd
सोनीपत। जिले में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) गंभीर श्रेणी में पहुंचने पर उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूल 22 तक बंद कर दिए हैं। साथ ही कहा है कि आदेशों के बावजूद स्कूल खुले मिले तो कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

जिले में प्रदूषित वातावरण के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले विपरीत प्रभाव को देखते हुए पहली से पांचवीं कक्षा तक के सभी राजकीय व निजी विद्यालयों को बंद करने के आदेश दिए गए हैं। उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने जिला में खराब वायु गुणवत्ता के चलते रविवार रात को ही सोमवार के लिए पांचवीं कक्षा तक के स्कूलों की छुट्टी करने के आदेश जारी किए थे। अब सोमवार को वायु गुणवत्ता का आकलन करने पर इसे गंभीर श्रेणी की पाया गया। यह छोटे बच्चों और बुजुर्गों के लिए काफी नुकसानदायक है। ऐसे में जिला में सभी स्कूलों के 12वीं कक्षा तक के बच्चों की 22 क छुट्टी रहेगी। इस दौरान ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी।
विज्ञापन

आदेशों के बावजूद खुला मिला स्कूल, करवाया बंद
गन्नौर। उपायुक्त डाॅ. मनोज कुमार ने खराब वायु गुणवत्ता के कारण बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए सोमवार को 12वीं कक्षा तक के स्कूलों की छुट्टी करने के आदेश जारी किए थे। इसके बावजूद कुछ गैर सरकारी स्कूल स्कूल खुले रहे। खंड शिक्षा विभाग से बीआरसी आजाद दहिया ने स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान अगवानपुर रोड स्थित एक निजी स्कूल में पांचवीं कक्षा तक के बच्चे पढ़ते मिले। इस पर बीआरसी ने स्कूल बंद करवाया और चेतावनी दी कि दोबारा आदेशों की अवहेलना करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed