फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Air force officer reached village by helicopter to make retirement memorable

Sonipat News: सेवानिवृत्ति को यादगार बनाने के लिए हेलीकॉप्टर से गांव पहुंचे वायुसेना अधिकारी

Sun, 02 Apr 2023 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 02 Apr 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Air force officer reached village by helicopter to make retirement memorable
फोटो 40- वायुसेना अधिकारी अजीत सिंह का सेवानिवृत्त होने पर स्वागत करते राई विधायक मोहनलाल बड़ौली
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राई (सोनीपत)। वायुसेना के जूनियर वारंट अधिकारी एवं प्रशिक्षक अजीत सिंह अपनी सेवानिवृत्ति को यादगार बनाने के लिए शनिवार को हेलीकॉप्टर में सवार होकर गांव खेवड़ा पहुंचे। अजीत सिंह का कहना है कि अपनी नौकरी के दौरान वह अधिकतर समय हेलीकॉप्टर में ही रहे हैं। वह अपने गांव के लोगों को हेलीकॉप्टर दिखाना चाहते थे। उनका सपना था कि सेवानिवृत्ति पर वह हेलीकॉप्टर से गांव जाएं। इस सपने को पूरा करते हुए वह दिल्ली से अपने गांव खेवड़ा तक हेलीकॉप्टर में पहुंचे। इस दौरान राई विधायक मोहनलाल बड़ौली भी मौजूद रहे।
वायुसेना में जूनियर वारंट अधिकारी रहे अजीत सिंह प्रशिक्षक के पद पर भी तैनात रहे। शनिवार को गांव में हेलीकॉप्टर से पहुंचने पर अजीत सिंह का राई विधायक मोहनलाल बड़ौली, परिजनों और ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के बीच फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया। हेलीकॉप्टर को गांव के खेल मैदान पर लैंड करवाया गया। जहां पहले से हेलीपैड का निर्माण किया गया था। यहां हेलीकॉप्टर देखने के खेवड़ा के साथ ही अन्य गांवों के ग्रामीण भी काफी संख्या में पहुंचे। अजीत सिंह ने कहा कि अब तक देश सेवा की, अब समाजसेवा करते-करते हुए गांव से नशे को जड़ से खत्म करने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि गांव की लड़कियों को भी खेलों में आगे लेकर आएंगे और कबड्डी की राष्ट्रीय स्तर की टीम तैयार करेंगे। वायुसेना में जूनियर वारंट अधिकारी रहे खेवड़ा के अजीत सिंह की सेवानिवृत्ति पर राई विधायक मोहनलाल बड़ौली ने बधाई दी और कहा कि अजीत सिंह का स्टेडियम में काफी योगदान रहा है।
विज्ञापन


तीन लाख किराये पर लाए हेलीकॉप्टर
वायुसेना के जूनियर वारंट अधिकारी अजीत सिंह के सेवानिवृत्ति पर हेलीकॉप्टर से गांव में आने के सपने को पूरा करने के लिए तीन लाख रुपये में हेलीकॉप्टर किराये पर लिया गया। वायुसेना अधिकारी अजीत सिंह के भतीजे रविंद्र व सोनू ने उनके भव्य स्वागत की सभी तैयारियां पूरी कीं। गांव में पहुंचने पर हुए स्वागत को देख अजीत सिंह ने ग्रामीणों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति पर हेलीकॉप्टर से गांव में सपने को तो उन्होंने पूरा कर लिया है, अब युवाओं के भविष्य को उज्ज्वल बनाने का निश्चय किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा के रहे व्यापक प्रबंध
गांव खेवड़ा के खेल स्टेडियम में हेलीपैड बनाया गया था। वहीं सुरक्षा के लिए भी व्यापक व्यवस्था की गई थी। अजीत सिंह का हेलीकॉप्टर दोपहर बाद गांव के स्टेडियम में लैंड हुआ। इससे पहले यहां पानी का छिड़काव किया गया था। हेलीकॉप्टर को देखने के लिए खेवड़ा के साथ ही आसपास के गांवों से काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


खुली जीप में पहुंचे घर
अजीत सिंह को खेल स्टेडियम से ढोल-नगाड़ों के खुली जीप में बैठाकर घर तक लाया गया। जीप को फूलों से सजाया गया था। रास्ते में कई स्थानों पर उनका स्वागत किया। गांव के बुजुर्गों ने उन्हें आशीर्वाद दिया। जीत के साथ बच्चे, युवा और बुजुर्ग काफी संख्या में चल रहे थे। अजीत सिंह ने खुली जीप में ही खड़े होकर सभी का अभिवादन स्वीकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed