फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   agriculture news

खेतों में नहीं पहुंच रहा पानी, बर्बाद हो रही है फसल

Mon, 08 Feb 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Mon, 08 Feb 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
agriculture news
गांव कैहल्पा के ग्रामीणों को अपनी गेहूं की फसल की सिंचाई के लिए पर्याप्त नहरी पानी नहीं मिलने से उनकी गेहूं की फसल बर्बाद हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारियों ने मोरी का लेवल ऊंचा कर दिया, जिस कारण इसमें पर्याप्त पानी नहीं निकल रहा है। रविवार को ग्रामीणों ने एकत्रित होकर पानी की मांग के लिए कोर्ट की शरण लेने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

कृष्ण नरवाल, नरेश सैनी, रमेश, बलराज, राचंद्र, रामकरण, दुलीचंद, मुकेश, दिलबाग गांव कैहल्पा के खेतों से कथूरा माइनर गुजरती है। यह माइनर गांव धनाना के खेतों से गुजर रही काहनौर ब्रांच से निकलती है। इस माइनर पर गांव के खेतों में 18366 नंबर की एक मोरी लगी हुई है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों द्वारा इस मोरी का लेवल अधिक ऊंचा कर दिए जाने से इसमें पर्याप्त पानी नहीं निकल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि माइनर में बृहस्पतिवार और शुक्रवार की रात को आया था और शनिवार तक मोरी में एक बूंद पानी भी नहीं चढ़ा था। रविवार को माइनर में पानी का कुछ स्तर बढ़ने से बहुत कम पानी मोरी से निकलना शुरू हुआ। मोरी से पर्याप्त पानी नहीं निकलने से दूर के खेतों तक तो पहुंच भी नहीं पाता है।
विज्ञापन


कोर्ट में बूंद-बूंद पानी का लेंगे हिसाब
ग्रामीणों ने कहा कि यह माइनर सिंचाई विभाग के रोहतक मंडल के अंतर्गत आती है। मोरी का लेवल सही करने के लिए वे सिंचाई विभाग के अधिकारियों से कई बार गुहार लगा चुके हैं लेकिन वे सीधे मुंह बात तक नहीं करते हैं। ग्रामीणों ने कहा कि अब वे कोर्ट की शरण में जाकर अपने हिस्से के पानी की एक-एक बूंद पानी का हिसाब तो लेंगे ही साथ में अधिकारियों की पेशी भी लगवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या बोले अधिकारी
जल सेवाएं मंडल रोहतक के एसडीओ सूरजमल मलिक ने बताया कि शनिवार तक माइनर में पानी कम था। अब पानी का स्तर बढ़ गया है। यदि मोरी में पानी न चढ़ने की समस्या है तो उसके सोमवार को चैक करवा दिया जाएगा। अगर वास्तव में मोरी में पानी न चढ़ने की कोई समस्या मिली तो उसे ठीक करा दिया जाएगा।
=======================
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed