फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Agriculture Leadership Award for Padma Shri Kanwal Singh Chouhan

पद्मश्री कंवल सिंह चौहान को मिला कृषि नेतृत्व पुरस्कार

Sat, 23 Oct 2021 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Agriculture Leadership Award for Padma Shri Kanwal Singh Chouhan
कंवल सिंह चौहान। - फोटो : Sonipat
गांव अटेरना के प्रगतिशील किसान पद्मश्री कंवल सिंह चौहान को कृषि नेतृत्व पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उनको यह पुरस्कार प्रदेश के किसानों को जैविक व व्यावसायिक खेती में साथ लेकर आगे बढ़ने के लिए प्रदान किया गया है।
विज्ञापन

दिल्ली में वीरवार को आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने उनको पुरस्कार प्रदान किया। कंवल सिंह को कृषि में नवपरिवर्तन के लिए चयनित किया गया। ज्यादातर किसान खेती को फायदे का सौदा नहीं मानते हैं। परंपरागत खेती करते रहने से एक ओर जहां पैदावार प्रभावित होती है, वहीं बाजार में बेहतर मांग सामने नहीं आती। इससे किसानों को पैदावार का वाजिब दाम नहीं मिलता है, जिससे किसानों का खेती से मोह भंग होने लगता है। सरकार कृषि क्षेत्र में बदलाव की पक्षधर रही है। वह इसके लिए लगातार प्रयासरत हैं।
विज्ञापन

कंवल सिंह चौहान ने खेती में बदलाव कर उसको व्यावसायिक बना दिया। आजकल उनकी खेती उद्योगों का मुकाबला कर रही है। उन्होंने मशरूम और स्वीटकॉर्न-बेबीकॉर्न की खेती करनी शुरू की। इसके साथ ही क्षेत्र के किसानों को अपने साथ जोड़ दिया। उन्होंने इसको व्यावसायिक स्तर पर करके देश के बड़ी मंडियों के साथ ही विदेशों को निर्यात करना शुरू किया। इससे किसानों को परंपरागत खेती के मुकाबले में आठ से दस गुना मुनाफा होने लगा। साथ ही बाजार और उपभोक्ता की मांग समझकर उन्होंने केमिकल फ्री जैविक खेती करानी शुरू की। इससे केमिकल खेती की पैदावार के मुकाबले ज्यादा लाभ मिलने लगा। उनके साथ आजकल प्रदेश के करीब पांच हजार किसान जुड़े हुए हैं। इसके चलते उन्हें सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed