फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   agriculture

जो काम कृषि वैज्ञानिक नहीं कर सके, आपने कर दिखाया

Mon, 16 Nov 2015 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला (राई) सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला (राई) सोनीपत Updated Mon, 16 Nov 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन
agriculture

गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस पर बढ़खालसा गांव पहुंचे सीएम मनोहर लाल खट्टर अचानक यमुना से सटे गांव मनौली जा पहुंचे। सीएम ने यहां के प्रगतिशील किसानों से मुलाकात की। मनौली, अटेरना व आसपास के गांवों में वैज्ञानिक तरीके से की जा रही स्वीट्स-बैबी कॉन व मशरूम की फसल पर सीएम फिदा हो गए।

विज्ञापन


किसानों से बोले, जो काम कृषि विश्वविद्यालयों के वैज्ञानिक नहीं कर सके, वह आप ने कर दिया। आप प्रस्ताव करके दो, मैं कृषि टूरिज्म को बढ़ावा दूंगा। मनौली गांव की इतनी उपजाऊ जमीन खनन के लिए नहीं दी जाएगी। साथ में सीएम ने एरिया में कन्या कॉलेज खोलने की घोषणा की, लेकिन इसके लिए किसानों को जमीन उपलब्ध करानी होगी।
विज्ञापन


दोपहर करीब 12 बजे सीएम का हेलीकाप्टर राई स्पोर्ट्स स्कूल के हैलीपैड पर उतरा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सीएम को बढ़खालसा के स्मारक पर जाना था, लेकिन अचानक कार्यक्रम बदला और सीएम मनौली गांव पहुंच गए। वहां प्रगतिशील किसानों द्वारा आधुनिक तरीके से की जा रही खेती के तरीके का अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही पॉली हाउस में वातावरण कंट्रोल कर की जा रही खेती का निरीक्षण किया। सीएम ने कहा कि कृषि की नई तकनीकों का प्रयोग करके कम जमीन में अधिक उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है और ऐसा मनौली गांव के किसानों ने करके दिखाया है।

इतनी उपजाऊ जमीन नहीं दी जाएगी खनन के लिए
मनौली के खेतों में लहलहाती फसल देखकर सीएम ने कहा कि वास्तव में गांव मनौली की भूमि उपजाऊ है और यहां की लहलहाती फसलें इसका प्रमाण हैं। उन्होंने कहा कि मनौली की जमीन को खनन के लिए दिया जाना किसी भी तरीके से सही नहीं था। इसी को देखते हुए राज्य सरकार ने खनन को रद करने का फैसला लिया।

आप जमीन दो, कन्या कॉलेज खोला जाएगा
इसके बाद सीएम गांव में पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने स्वागत किया। ग्रामीणों ने मांग रखी कि इस एरिया में पास लड़कियों के लिए कॉलेज नहीं है। इस पर सीएम ने कहा कि अगर ग्रामीण जमीन उपलब्ध करवा देते हैं तो ग्रामीण एरिया में अगले शैक्षणिक सत्र से कन्या कॉलेज खोल दिया जाएगा।


एक से 20 लाख कमा लेते हैं मनौली व अटेरना के किसान
केंद्रीय कृषिमंत्री से दो लाख तक का पुरस्कार हासिल कर चुके प्रगतिशील किसान कंवल सिंह चौहान ने बताया कि मनौली व अटेरना की जमीन यमुना के साथ होने के चलते काफी उपजाऊ है। यहां साल में तीन बार स्वीट्स व बैबी कॉन की फसल ली जाती है। खर्च निकाल कर एक से डेढ़ लाख की बचत है। मशरूम से तो किसान 20 लाख तक कमा सकता है। नजदीक आजादपुर मंडी में सारा माल भेजा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed