{"_id":"683616f31fe725e9440f97a2","slug":"agriculture-department-will-have-to-clean-15-drains-sonipat-news-c-197-1-snp1003-137207-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कृषि विभाग को 15 तक साफ करवाने होंगे ड्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कृषि विभाग को 15 तक साफ करवाने होंगे ड्रेन
Wed, 28 May 2025 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 28 May 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बारिश के सीजन को देखते हुए 15 जून तक सभी ड्रेन की सफाई की जाए, ताकि जलभराव की समस्या न हो। वह स्वयं सफाई कार्यों का निरीक्षण करेंगे। अगर खामियां मिलीं तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बाढ़ नियंत्रण कार्यों की समीक्षा को लेकर उपायुक्त व अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। उसके बाद उपायुक्त ने निर्देश दिए कि ड्रेनों की सफाई से संबंधित सभी कार्यों की तत्परता से जांच की जाए। कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने बताया कि इस कार्य की निगरानी करने के लिए संबंधित एसडीएम की ड्यूटी लगाई जा रही है। डीसी ने कुंडली क्षेत्र में बारिश के दौरान उत्पन्न होने वाले जलभराव की समस्या का स्थायी हल करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि ऐसे समाधान किए जाएं कि स्थानीय निवासियों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
उपायुक्त ने सिंचाई विभाग को निर्देश दिए कि सभी ड्रेन की विस्तृत सूची उनके कार्यालय में उपलब्ध करवाई जाएं, जिसमें ड्रेन की कुल लंबाई, जल प्रवाह आदि की सटीक जानकारी हो।