फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Agriculture department team raided, took 24 samples

Sonipat News: कृषि विभाग की टीम ने डाले छापे, लिए 24 नमूने

Thu, 06 Mar 2025 02:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 06 Mar 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Agriculture department team raided, took 24 samples
सोनीपत। किसानों को उच्च गुणवत्ता की खाद, बीज व दवाइयां उपलब्ध करवाने के लिए कृषि विभाग ने सख्त कदम उठाए हैं। इसके तहत विभाग की टीम ने सोनीपत व गोहाना में विभिन्न खाद, बीज, दवा विक्रेताओं की दुकानों पर छापे डाले। इस दौरान टीम ने दोनों स्थानों से 24 नमूने एकत्रित कर जांच के लिए लैब में भिजवाए हैं। इनमें 17 नमूने गोहाना व सात सोनीपत से लिए हैं।
विज्ञापन

रबी सीजन अपने अंतिम चरण में चल रहा है। किसानों को बेहतर गुणवत्ता की खाद, बीज व दवाइयां उपलब्ध हो सके, इसके लिए विभाग ने टीमें गठित कर विभिन्न स्थानों पर छापे डाले हैं। गोहाना खंड के लिए अलग से टीम गठित की गई है, जबकि सोनीपत खंड के लिए अलग टीम का गठन किया गया है। दोनों टीमाें ने अलग-अलग विक्रेताओं की दुकानों पर छापे डाल नमूने लिए हैं। अधिकारियों ने कहा कि रिपोर्ट में अगर खामी मिलती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


1.45 हैक्टेयर में उगाया है गेहूं
जिले में 1.45 लाख हैक्टेयर भूमि में गेहूं उगाया है। वहीं करीब 30 हजार एकड़ भूमि में विभिन्न प्रकार की सब्जियां उगाई गई है। कृषि विभाग ने किसानों का आह्वान किया है कि वह खाद, बीज व दवाइयां खरीदते वक्त पक्का बिल लें, जिससे कम गुणवत्ता मिलने पर विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई की जा सके और किसान नुकसान से बच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन


किसानों को उच्च गुणवत्ता की खाद, बीज, दवाइयां उपलब्ध करवाने के लिए कृषि विभाग विक्रेताओं की दुकानों पर लगातार छापे डाल रहा है। बुधवार को गोहाना खंड से 17 व सोनीपत से सात खाद के नमूने लेकर जांच के लिए लैब भिजवाएं हैं। रिपोर्ट के आधार पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।

डॉ. पवन शर्मा, कृषि उपनिदेशक, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed