{"_id":"61897a0fe5393a270814d38b","slug":"agriculture-department-team-raided-fertilizer-shops-issued-notice-to-2-dealers-sonipat-news-rtk6292841137","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि विभाग की टीम ने खाद की दुकानों पर मारे छापे, 2 डीलरों को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि विभाग की टीम ने खाद की दुकानों पर मारे छापे, 2 डीलरों को नोटिस जारी
विज्ञापन
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की टीम ने सोमवार को शहर में खाद की दुकानों पर छापा मारने की कार्रवाई की। टीम ने दुकानों से डीएपी खाद के स्टॉक और बिल बुक की जांच की। किसानों की शिकायत के आधार पर टीम ने खाद विक्रेता दो डीलरों को नोटिस भी थमा दिए। टीम ने दुकानों से खाद और गेहूं के बीज के सैंपल भी लिए।
विभाग की टीम ने डीडीए डॉ. अनिल सहरावत के नेतृत्व में शहर में जींद मार्ग पर खाद की दुकानों पर छापा मारा। टीम ने दुकानों पर डीएपी खाद के स्टॉक और बिल बुकों की जांच की। डीडीए डॉ. अनिल सहरावत ने कहा कि किसान केवल जरूरत के हिसाब से ही डीएपी खाद लें। इसके साथ कोई भी दुकानदार किसी किसान को डीएपी खाद के साथ गेहूं का बीज या दवाई साथ में लेने के लिए मजबूर न करे। अगर कोई दुकानदार ऐसा करता है तो किसान इसकी सूचना कृषि विभाग के संबंधित अधिकारियों को दें। साथ ही किसानों की शिकायत के आधार पर दो खाद विक्रेताओं को नोटिस जारी किए गए हैं।
किसानों ने इन डीलरों के खिलाफ शिकायत दी थी कि वे डीएपी खाद के साथ गेहूं का बीज लेने के लिए मजबूर करते हैं। इस दौरान विभाग के जिला सोनीपत से क्यूसीआई डॉ. राकेश हुड्डा ने दुकानों से खाद और गेहूं के बीज के सैंपल भी लिए। इन सैंपलों को जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। विभाग की टीम में विभाग के गोहाना खंड के बीएओ डॉ. रामकंवार देशवाल, कथूरा खंड के बीएओ डॉ. राकेश श्योराण और मुंडलाना खंड के बीएओ डॉ. रामधन भी शामिल रहे।