{"_id":"69932687fa74832aa306d8b6","slug":"agreement-reached-on-the-demands-of-the-employees-strike-postponed-sonipat-news-c-197-1-snp1003-149702-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कर्मचारियों की मांगों पर बनी सहमति, धरना स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कर्मचारियों की मांगों पर बनी सहमति, धरना स्थगित
Tue, 17 Feb 2026 02:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 17 Feb 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। लोक निर्माण विभाग कार्यालय में कार्यकारी अभियंता मंडल पी-2 के समक्ष कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर चल रहा धरना मांग पूरा के आश्वासन पर स्थगित कर दिया है। धरने के छठे दिन अध्यक्षता प्रांतीय चेयरमैन रणबीर दलाल ने की जबकि मंच संचालन गोहाना शाखा प्रधान मनोज कुमार ने किया।
कार्यकारी अभियंता ने यूनियन प्रतिनिधि मंडल को बातचीत के लिए बुलाया जहां बीएंडआर ब्रांच के सचिव नरेश कुमार ने कर्मचारियों की मांगें विस्तार से रखीं। बातचीत के दौरान सभी मांगों पर सहमति बनी। इसके बाद कार्यकारी अभियंता ने धरना स्थल पर आकर मांगों को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया।
प्रांतीय चेयरमैन रणबीर दलाल ने मांगों के पूरा होने तक धरना स्थगित करने की घोषणा की। इस अवसर पर रामलाल, सुभाष भट्टी, सुनील कुमार, मनोज कुमार सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।