{"_id":"6660f6fe86b44bda9a08e2d7","slug":"agrasen-chowk-zone-sold-for-the-highest-price-of-rs-9-crore-sonipat-news-c-197-1-snp1003-119199-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: 9 करोड़ रुपये में सबसे महंगा बिका अग्रसेन चौक जोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: 9 करोड़ रुपये में सबसे महंगा बिका अग्रसेन चौक जोन
Thu, 06 Jun 2024 05:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 06 Jun 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। आबकारी एवं कराधान विभाग की ओर से बुधवार को 9 जोन के 18 शराब ठेकों को नीलाम किया गया। इससे विभाग की ओर से 34 करोड़ रुपये राजस्व हासिल हो सका। इनमें सोनीपत शहर का अग्रसेन चौक जोन 9 करोड़ रुपये में सबसे महंगा बिका। ऐसे में अब मुख्यालय से मिले राजस्व प्राप्त करने के लक्ष्य का पार कर लिया है। 11 जोन के 22 शराब ठेकों की ई-नीलामी अभी बाकी है। मुख्यालय ने विभाग को 448 करोड़ रुपये राजस्व हासिल करने का लक्ष्य दिया था। विभाग ने दो बार में 63 जोन के शराब ठेकों की 462 करोड़ में ई नीलामी की है।
आबकारी एवं कराधान विभाग ने इस बार जिले में 74 जोन निर्धारित कर रखे हैं। इनमें से 54 जोन 30 मई को ई टेंडर के जरिए बेच दिए गए थे। जिससे विभाग को 428 करोड़ रुपये का राजस्व मिला था। बुधवार को 20 जोन के शराब ठेकों के लिए ई नीलामी की गई। इसमें से 9 जोन के 18 शराब ठेके बिक पाए। इनमें सोनीपत शहर में अग्रसेन चौक जोन 9 करोड़ रुपये और कालूपुर चुंगी जोन 6.11 करोड़ रुपये में बिका। रोहट जोन का रिजर्व प्राइस 5.10 करोड़ रुपये रखा गया था। यह जोन 5.15 करोड़ रुपये का बिका। गोहाना-बरोदा रोड जोन 3.35 करोड़ रुपये में बिका। नूरनखेड़ा जोन 2.75 करोड़, गोहाना ब्लॉक जोन 2.55 करोड़, मलिकपुर जोन 2.41 माहरा गोहाना जोन 2.25 करोड़, बिचपड़ी जोन 1.61 करोड़ रुपये में बिका। विभाग को उम्मीद है 11 जोन और बिकने के बाद राजस्व प्राप्त होने का आंकड़ा 500 करोड़ रुपये से पार हो जाएगा। नए ठेकेदार 12 जून से शराब ठेके संभालेंगे।
एक्साइज अलॉटमेंट कमेटी में सीटीएम रही चेयरपर्सन
शराब ठेकों के लिए दूसरी बार ऑनलाइन बोली के तहत आवेदन मांगे गए थे। बुधवार को आवंटित प्रक्रिया के दौरान एक्साइज अलॉटमेंट कमेटी की चेयरपर्सन नगराधीश पूजा कुमारी रही। उनके साथ उप आबकारी कराधान आयुक्त नरेंद्र कौशिक, जीएसटी आयुक्त नीलरत्न झा की कमेटी ने टेंडर खोले। शराब ठेका आवंटन की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई। इस दौरान ईटीओ त्रिलोक अहलावत, आबकारी निरीक्षक जयभगवान, ललित भी मौजूद रहे।