फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Agents will hold a public meeting on 10 against the wrong decisions of the government

सरकार के गलत फैसलों के विरोध में 10 को जनसभा करेंगें आढ़ती

Sat, 03 Sep 2022 10:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Agents will hold a public meeting on 10 against the wrong decisions of the government
नई अनाज मंडी में बैठक के दौरान मंचासीन नई अनाज मंडी ट्रेडर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : Sonipat
सोनीपत। रोहतक रोड स्थित नई अनाज मंडी परिसर में शनिवार को नई अनाज मंडी ट्रेडर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों व सदस्यों की बैठक हुई।
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष प्रवीण गोयल ने बताया कि 10 सितंबर को गोहाना अनाज मंडी में अपनी मांगों को लेकर हरियाणा स्टेट अनाज मंडी एसोसिएशन जनसभा कर रही है। इसमें प्रदेशभर के अनाज मंडी आढ़ती भी शामिल होंगे। मंडी प्रधान पवन गोयल ने कहा कि सरकार व्यापारियों को लेकर गंभीर नहीं है। अनाज मंडियों के हालात बहुत ही खराब हैं। व्यापारी वर्ग विभिन्न कर (टैक्स) की मार झेल रहा है। उसके बावजूद सरकार की ओर से व्यापारियों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जनसभा के दौरान लिए जाने वाले फैसलों को प्रदेशभर की सभी अनाज मंडियों में लागू किया जाएगा।

इस दौरान गोहाना अनाज मंडी से प्रधान विनोद सहरावत, पवन बंसल, राम निवास सिंगला, कमल मित्तल, अनुज गर्ग, सुभाष कुछल, अशोक गोयल, आशीष गोयल, नवीन गोयल, अशोक बंसल, तरुण कुच्छल, मुकेश गुप्ता, संजय शर्मा, महावीर प्रसाद जैन, धर्मवीर, राजकिशोर, हरीश जैन, विनोद जैन, संदीप रोहिल्ला, राजेश जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed