फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   agarwal society will field his candidate in the body election

अग्रवाल वैश्य समाज निकाय चुनाव में उतारेगा अपना उम्मीदवार

Sun, 25 Jul 2021 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
agarwal society will field his candidate in the body election
सोनीपत। सेक्टर-14 में अग्रसेन भवन में शनिवार को अग्रवाल वैश्य समाज के लोगों की बैठक हुई। जहां प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने कहा कि प्रदेश में होने वाले आगामी निकाय चुनाव लड़ने के इच्छुक वैश्य उम्मीदवारों को अग्रवाल वैश्य समाज अपनी दावेदारी प्रस्तुत करने का मौका देगा।
विज्ञापन

अशोक बुवानीवाला ने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी से वैश्य समाज के 8 विधायक हैं और जनसंख्या के अनुपात में भी प्रदेश में वैश्य समाज 8.5 प्रतिशत है। फिर भी समाज को मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व न देना खेद जनक है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मंत्रिमंडल में वैश्य समाज को आनुपातिक भागीदारी देने की मांग की। समाज के सोनीपत लोकसभा अध्यक्ष संजय सिंगला ने कहा कि अग्रवाल वैश्य समाज भी राजनीति भी अपनी बड़ी भागीदारी करेगा। इस दौरान विकास गर्ग, पुष्पा तायल, अंकुश जैन, हिमांशु गोयल, सत्यपाल गुप्ता, नरेश तायल, समाज के विधानसभा अध्यक्ष एवं पार्षद अतुल जैन, डॉ. आकाश, अनिल जैन, एडवोकेट अरविंद गर्ग, अनिल गुप्ता, संदीप तायल, अमित बंसल, प्रवीण गोयल, अरविंद मित्तल, नरेश गोयल, अजय गर्ग, कृष्ण सिंघल, राजीव गुप्ता, पंकज तायल, अनिल जैन, दिनेश कुच्छल, संजय गर्ग, मोहित बंसल, सचिन गर्ग, ओड़ी गर्ग, सुरेश गर्ग, राजेश गर्ग, विनोद गोयल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed