फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   After three days of relief, breathing problems again

Sonipat News: तीन दिन की राहत के बाद सांसों पर फिर संकट

Mon, 27 Nov 2023 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 27 Nov 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
After three days of relief, breathing problems again
सोनीपत। तीन दिन राहत के बाद प्रदूषण का स्तर फिर से बढ़ गया है। इससे वातावरण में इसका असर दिखने लगा है। स्मॉग छाने से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। प्रदूषण के खतरनाक स्तर पर पहुंचने से लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने के साथ आंखों में जलन हो रही है। जिले में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) रविवार को 343 दर्ज किया गया, जबकि शनिवार को यह 209 पर था। साथ ही पीएम-10 का स्तर 288 और पीएम 2.5 का स्तर 395 दर्ज किया गया।
विज्ञापन


चार दिन पहले हवा चलने से प्रदूषण का स्तर कम हो गया था। रविवार को फिर से प्रदूषण काफी बढ़ गया। इसके साथ ही स्मॉग का असर भी दिखाई दिया। ग्रैप-3 लागू होने के बाद भी नियमों की पालन नहीं किया जा रहा है। वातावरण में स्मॉग छाने से सांस लेने में दिक्कत व आंखों में जलन हो रही है। प्रदूषण से साथ ही गले में खराश के मरीज भी बढ़ने लगे हैं। इसके साथ ही जिन लोगों को पहले से सांस की बीमारी है, उनके लिए यह स्मॉग काफी खतरनाक है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के चिकित्सक डॉ. शैलेंद्र राणा ने हिदायत दी कि मौसम में ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए। इससे शरीर के अंदर गए कण ठंडे पानी से जम जाते हैं। घर से बाहर बिना किसी कारण के नहीं निकलना चाहिए और घर से निकलना है तो मुंह पर मास्क व आंखों पर चश्मा लगाकर निकलना चाहिए। आंखों को दिन में कई बार पानी से धोते रहना चाहिए, जिससे आंखों में परेशानी होने का खतरा कम रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




हवा की धीमी गति से बढ़ाई प्रदूषण की समस्या

प्रदूषण की सबसे बड़ी वजह हवा की धीमी गति बताई जा रही है। रविवार को 5 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवा चली। हवा की गति धीमी होने की वजह से वातावरण साफ नहीं हो पा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार जब तक हवा की गति तेज नहीं होगी तब तक प्रदूषण की मार झेलनी पड़ेगी।



कमजोर पश्चिमी विक्षोभ भी हुआ सक्रिय

दूसरी तरफ दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हुआ है। इसकी वजह से रविवार को दिनभर आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहे। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार रविवार के बाद सोमवार को भी बादल छाये रह सकते हैं और हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना बन रही है। हालांकि इसके बाद मौसम एक बार फिर से साफ हो जाएगा। मौजूदा सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का अधिक असर गुजरात और राजस्थान क्षेत्र पर दिखाई दे रहा है।



26.2 डिग्री अधिकतम व न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री दर्ज किया

सोनीपत जिले में ठंड का असर दिखने लगा है। रविवार को अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री रहा। सोमवार को एक से दो डिग्री तक तापमान में और गिरावट आ सकती है। तापमान में गिरावट से कृषि क्षेत्र को फायदा पहुंच रहा है। ठंड बढ़ने से रबी सीजन की फसलों की बढ़वार बेहतर हो रही है। वहीं बिजाई प्रक्रिया भी तेज हुई है। सोनीपत जिले में अब तक 2 लाख एकड़ से अधिक भूमि में गेहूं की बिजाई की जा चुकी है।


प्रदूषण फैलाने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए छापे मारे जा रहे हैं। अगर कोई आगजनी करते मिला तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हवा की गति रुकने से प्रदूषण बढ़ा है। -प्रदीप सिंह, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed