फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   After the murder, the body was thrown in the drain, hands and feet were found tied with cloth

Sonipat News: हत्या के बाद नाले में फेंका शव, कपड़े से बंधे मिले हाथ-पैर

Thu, 11 Jul 2024 06:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 11 Jul 2024 06:38 AM IST
विज्ञापन
After the murder, the body was thrown in the drain, hands and feet were found tied with cloth
सोनीपत के गन्नौर में गांव अगवानपुर के पास हत्या कर नाले में फेंके शव को लेने पहुंची पुलिस टीम।
गन्नौर। गांव अगवानपुर रोड स्थित गुरुकुल के पास नाले में व्यक्ति का हत्या कर फेंका गया शव बरामद किया गया है। शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला है। व्यक्ति के पैर व हाथ रस्सी से बंधे मिले हैं। गुरुकुल के शिक्षक ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर बाद एसीपी क्राइम व गन्नौर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है। पुलिस ने शिक्षक के बयान पर हत्या व शव को खुर्द-बुर्द करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


अगवानपुर स्थित दिव्य धाम गुरुकुल के शिक्षक महेश ने पुलिस को बताया कि वह बुधवार को किसी काम से बाहर जा रहे थे। इस दौरान उन्हें गुरुकुल के पास नाले में एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा मिला। मृतक के पैर रस्सी से बंधे हुए थे। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद गन्नौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकाल कर उसकी पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई। एसीपी क्राइम राजपाल सिंह व गन्नौर थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार ने जांच शुरू की। नाले में पड़ा होने के कारण शव क्षत-विक्षत हो चुका था। उसकी पहचान भी नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल सोनीपत भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता लगेगा। फिलहाल पुलिस ने हत्या व शव को खुर्द-बुर्द करने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन




दो जगह पैर व एक जगह बंधे थे हाथ

पुलिस ने बताया कि मृतक के पैर दो जगह से व हाथ एक जगह से रस्सी से बंधे हुए थे। आशंका है कि हत्या करने के बाद हाथ-पैर बांधकर शव को खुर्द-बुर्द करने को फेंका गया है। पुलिस की प्राथमिकता शव की पहचान करने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




अगवानपुर गुरुकुल के पास हत्या कर नाले में फेंका गया शव बरामद किया है। मृतक के हाथ-पैर बंधे मिले है। हत्या व शव को खुर्द-बुर्द करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में हर पहलू पर जांच की जा रही है।

इंस्पेक्टर सतेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, गन्नौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed