{"_id":"695eb95e608277030b010737","slug":"after-the-demonstration-the-corporation-commissioner-held-talks-and-assured-justice-to-the-employees-sonipat-news-c-197-1-snp1003-147855-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: प्रदर्शन के बाद निगम आयुक्त ने वार्ता, कर्मचारियों को मिला न्याय का आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: प्रदर्शन के बाद निगम आयुक्त ने वार्ता, कर्मचारियों को मिला न्याय का आश्वासन
Thu, 08 Jan 2026 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 08 Jan 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
फोटो 20. सोनीपत नगर निगम कार्यालय में प्रदर्शन करते संविदा सफाई कर्मचारी। स्रोत: यूनियन
सोनीपत। ठेका सफाई कर्मचारी एकता मंच और शहरी ठेका सफाई कर्मचारी यूनियन के सदस्यों का धरना बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने सामूहिक प्रदर्शन करने का निर्णय लेते हुए निगम आयुक्त कार्यालय के बाहर विरोध दर्ज कराया।
इस पर निगम आयुक्त हर्षित कुमार ने यूनियन प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए बुलाया। इस मौके पर संयुक्त आयुक्त मीतू धनखड़ भी मौजूद रहीं। कर्मचारियों ने ईएसआई, ईपीएफ, वेतन भुगतान और कर्मचारियों को हटाने जैसे मुद्दों को उठाया।
प्रधान मुकेश टांक ने कहा कि न तो ईएसआई और ईपीएफ जमा किया जा रहा और न ही पूरा वेतन दिया जा रहा। कई कर्मचारियों को बिना कारण सेवा से हटाया गया है। शिकायत सुनने के बाद निगम कमिश्नर ने आश्वस्त किया कि 8 जनवरी को ठेकेदार को बुलाकर ईएसआई और ईपीएफ का पूरा रिकॉर्ड लिया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जिन कर्मचारियों को बदले की भावना से हटाया गया है उन्हें वापस नौकरी पर लेने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। कमिश्नर ने यह भी कहा कि यदि रिकॉर्ड जांच में किसी प्रकार की गड़बड़ी पाई गई तो संबंधित ठेकेदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जएगी।
यूनियन के चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात वीरवार को संयुक्त आयुक्त से करवाई जाएगी ताकि समस्याओं का समाधान शीघ्र किया जा सके।