फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   After the deadlock was resolved, the statue of Maharaja Surajmal was unveiled.

Sonipat News: गतिरोध दूर होने के बाद महाराजा सूरजमल की प्रतिमा का अनावरण

Sun, 05 Apr 2026 05:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 05 Apr 2026 05:12 PM IST
विज्ञापन
After the deadlock was resolved, the statue of Maharaja Surajmal was unveiled.
फोटो : सोनीपत में सेक्टर-23 चौक पर महाराजा सूरजमल की प्रतिमा का अनावरण करते भाजपा प्रदेश अध्यक्
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। महलाना रोड स्थित सेक्टर-23 चौक पर महाराजा सूरजमल की प्रतिमा का अनावरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, विधायक निखिल मदान और निवर्तमान मेयर राजीव जैन ने भाग लेकर प्रतिमा का अनावरण किया।
महाराजा सूरजमल अनावरण आयोजन समिति और आरडब्ल्यूए सेक्टर-23 के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम हवन के अलावा भंडारे की भी व्यवस्था की गई थी। जानकारी के लिए इस प्रतिमा के अनावरण का कार्यक्रम 25 दिसंबर 2025 को प्रशासनिक हस्तक्षेप के चलते स्थगित कर दिया गया था।
विज्ञापन

आरडब्ल्यूए सेक्टर-23 ने आयोजन की जिम्मेदारी सरकार को सौंप दी थी। अब प्रशासन, समिति और आरडब्ल्यूए के बीच आपसी सहमति बनने के बाद इसका अनावरण किया गया है। बड़ौली ने कहा कि महाराजा सूरजमल का जीवन साहस, पराक्रम और बलिदान का प्रतीक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर आयोजन समिति के संरक्षक आनंद हुड्डा, आरडब्ल्यूए सेक्टर-23 के प्रधान राजेश दहिया, डॉ. धर्मवीर मलिक योगी, भगत मलिक, डॉ. राजबीर मलिक, मास्टर जैनेंद्र, अनिल ढुल, वेद गहलावत, ओम कुमार, बलजीत दहिया, आजाद खत्री और सचिन श्योराण उपस्थित रहे।
असम और पश्चिम बंगाल में जीत का दावा
पत्रकारों से बातचीत में मोहनलाल बड़ौली ने आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि असम में भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी जबकि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस को पराजित कर भाजपा सत्ता में आएगी। भाजपा विकास के नाम पर लोगों से मतदान की अपील करती है।

बायोमीट्रिक व्यवस्था का विरोध गलत
मंडियों में लागू की गई बायोमीट्रिक प्रणाली को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था का विरोध नहीं किया जाना चाहिए। यह प्रणाली किसानों और व्यापारियों के हित में है। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी। भ्रष्टाचार पर नियंत्रण लगेगा। उन्होंने कहा कि नए नियमों को लेकर किसान और आढ़ती अभी पूरी तरह समझ नहीं पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed