फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   After Ravi, now Bajrang and Deepak will also practice abroad

रवि के बाद अब बजरंग और दीपक भी विदेश में करेंगे अभ्यास

Wed, 24 Aug 2022 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
After Ravi, now Bajrang and Deepak will also practice abroad
नाहरी के लाडले ओलंपियन पहलवान रवि दहिया के बाद अब बजरंग पूनिया और दीपक पूनिया भी विदेश में रहकर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप की तैयारी करेंगे। दोनों पहलवान मंगलवार देर रात अमेरिका के मिशिगन के लिए रवाना हो गए। उनके साथ प्रशिक्षक सुजीत मान और फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. आनंद कुमार भी रवाना हुए।
विज्ञापन

सोनीपत के मॉडल टाउन निवासी बजरंग पूनिया व झज्जर के गांव छारा निवासी दीपक पूनिया सर्बिया के बेलग्रेड में सितंबर में होने वाली विश्व कुश्ती चैंपियनशिप की तैयारी के लिए विदेश रवाना हुए। इससे पहले गांव नाहरी के पहलवान रवि दहिया रूस के व्लादिकावकाज में प्रशिक्षण लेने जा चुके हैं। एक महीने के प्रशिक्षण कैंप में उनके साथ कोच अरुण कुमार, पार्टनर साहिल और फिजियो भी गए हैं। अब ओलंपियन बजरंग पूनिया और दीपक पूनिया अमेरिका के मिशिगन के लिए रवाना हुए। वह अभ्यास के लिए मंगलवार देर रात रवाना हो गए। उनके साथ कोच सुजीत मान और फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. आनंद कुमार भी रवाना हुए। 19 दिन के प्रशिक्षण कैंप में मुख्य कोच सीन बोरमेट दोनों को प्रशिक्षण देंगे। सीन बोरमेट अब तक कई अंतरराष्ट्रीय पहलवानों को प्रशिक्षित कर चुके हैं। दोनों पहलवानों की यात्रा व प्रशिक्षण समेत अन्य खर्च लक्ष्य ओलंपिक पोडियम योजना (टाप्स) के तहत खेल मंत्रालय वहन करेगा। दोनों पहलवानों ने पिछले दिनों इंग्लैंड के बर्मिंघम में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में देश के लिए सोना जीता है। ऐसे में उनसे विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में भी देश का झंडा बुलंद करने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed